पहलगाम हमले के बाद भारत, पाकिस्तान को लेकर बेहद सख्त हो चुका है। सिंधु जल संधि, वीजा कैंसिल सहित इंडिया ने पाक की कई चीजों को बैन किया हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि भारत ने पाक ड्रामा और स्टार्स के इंस्टाग्राम को भी इंडिया में बैन कर दिया है। हिंदुस्तान ने पाक स्टार्स को बैन क्या किया कि इसाक सीधा असर पाक के कलाकारों पर देखने को मिल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे, तो आइए जानते हैं।
भारत के बैन का पड़ रहा असर
दरअसल, lougpakistan नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि भारत में कंटेंट बैन के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स की पहुंच में भारी गिरावट। इसके अलावा पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि हाल ही में भारत में कंटेंट बैन से पाकिस्तानी अभिनेताओं को बुरी तरह से प्रभावित किया है, जिससे उनकी पहुंच और ऑडियंस इंगेजमेंट सीमित हो गई है।
पाक स्टार्स कर रहे चुनौतियों का सामना
इसके आगे लिखा गया कि कई पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्में भारत में व्यापक रूप से देखी जाती थीं, लेकिन प्रतिबंध के बाद इसका सीधा असर बाजार में उनकी पहुंच पर पड़ा है और इसको सीमित कर दिया है। इसका नतीजा ये है कि पाकिस्तानी अभिनेताओं को अपने फैंस और नए अवसरों के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
Pakistani Actors Banned
लोगों ने क्या कहा?
वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत बुरा हुआ इनके साथ। दूसरे यूजर ने कहा कि इनको तो अनऑलो ही करना चाहिए। एक और ने कहा कि बहुत बढिया भारतीय सरकार। एक और यूजर ने कहा कि वो यही डिजर्व करते हैं। एक ने कहा कि ड्रामा देखते थे समझ आता था, लेकिन फिल्म कौन देखता है। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के Met Gala 2025 लुक की इस एक्ट्रेस से हुई तुलना, किसके जैसी दिख रहीं देसी गर्ल?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines