Priyanka Chopra के Met Gala 2025 लुक की इस एक्ट्रेस से हुई तुलना, किसके जैसी दिख रहीं देसी गर्ल?

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, मेट गाला में सबसे ज्यादा शामिल होने वाली भारतीय स्टार हैं। इस बार देसी गर्ल पांचवीं बार इस इवेंट में पहुंची हैं और हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

विज्ञापन

दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो मेट गाला 2025 में देश-विदेश के सितारों ने अपना जलवा दिखाया। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने जहां रेड कार्पेट पर डेब्यू किया, तो मॉम टू बी कियारा आडवाणी के लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इतना ही नहीं बल्कि ग्लोब्ल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा भी इस रेस में आगे रहीं और एक्ट्रेस को पांचवां मेट गाला लुक भी चर्चा में रहा। हालांकि, अब इंटरनेट पर पीसी को लेकर एक अलग ही चर्चा हो रही है।

किसके जैसी दिख रहीं देसी गर्ल?

दरअसल, इस वक्त इंटरनेट पर कई स्टार्स के मेट गाला लुक की चर्चा हो रही है। इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। हालांकि, कुछ लोगों को पीसी, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जैसी लग रही हैं। प्रियंका के लुक को देखने के बाद एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि नॉट गुड। दूसरे यूजर ने कहा कि गौरे लोगों को कॉपी ना करें। तीसरे यूजर ने कहा कि मुझे लगा ये भूमि पेडनेकर हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने किए कमेंट्स

इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि मुझे लगता है वो भूमि पेडनेकर हैं। एक और ने कहा कि वो भूमि पेडनेकर के जैसी लग रही है। एक अन्य ने कहा कि भूमि लग रही है। एक और ने कहा कि वो कुछ अलग लग रही है। एक और ने कहा कि वो भूमि के जैसी लग रही है और भूमि उसके जैसी। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

विज्ञापन

मेट गाला 2025 में 5वीं बार पहुंची देसी गर्ल

गौरतलब है कि मेट गाला 2025 में प्रियंका चोपड़ा इस बार पांचवीं बार पहुंची थी। जी हां, इसके पहले भी एक्ट्रेस चार बार इस इवेंट की शोभा बढ़ा चुकी हैं। हर बार देसी गर्ल के लुक लोगों का ध्यान खींचा है और खूब वाहवाही बटोरी है। प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने फैशन और लुक्स को लेकर लोगों का ध्यान खींच लेती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ