हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तानी एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरों ने काटा बवाल, Priyanka Chopra को कॉपी करने का आरोप

Pakistani actor Sonya Hussaiyn reacts on copying Priyanka Chopra: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोन्या हुसैन को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा को कॉपी किया था, जिसके बाद उनकी खिल्ली उड़ाई गई।

विज्ञापन
Pakistani actor Sonya Hussaiyn reacts on copying Priyanka Chopra

Pakistani actor Sonya Hussaiyn reacts on copying Priyanka Chopra: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोन्या हुसैन को हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। दरअसल एक्ट्रेस सोन्या हुसैन ने ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके तुरंत बाद ही पाकिस्तान की एक्ट्रेस की जमकर खिल्ली उड़ाई गई। फैंस ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करने के लिए काफी सुनाया। अब एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करने के लिए इंटरनेट पर अपना रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर अब अभिनेत्री की प्रतिक्रिया वायरल हो रही है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

फैंस ने सोन्या को बताया पाकिस्तान की प्रियंका

दरअसल पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोन्या हुसैन ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सोन्या ने ब्लैक और व्हाइट कलर का पोल्का प्रिंट डॉट वाला टॉप पहना था। इसके अलावा एक्ट्रेस के सनग्लासेस ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इन फोटोज को पहली नजर में देख आप भी धोखा खा जाएंगे, आपको लगेगा कि ये तो प्रियंका चोपड़ा ही हैं। गौर से देखने पर पता चलेगा कि ये सोन्या हैं। सोन्या की इन तस्वीरों को लेकर भी इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने भी खूब प्यार लुटाया है।

इन तस्वीरों को देखने के बाद कई फैंस ने इनपर अपना रिएक्शन दिया। फैंस ने एक्ट्रेस की फोटोज पर कमेंट करते हुए उन्हें पाकिस्तान की प्रियंका चोपड़ा बताया है। एक फैन ने लिखा कि, ‘अपनी तरफ की प्रियंका चोपड़ा हैं’। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘पाकिस्तानी प्रियंका चोपड़ा’। एक्ट्रेस के एक फैन ने उनकी सराहना करते हुए लिखा, ‘आप सबसे सच्ची और असली सेलिब्रिटी हैं जिन्हें मैंने देखा है। आप एक वास्तव में खूबसूरत सोल हैं। हमें इस दुनिया में आपकी तरह की और महिलाएं चाहिए।’ वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा कि ‘आप बस वाकई में वॉव लग रही हैं।’

विज्ञापन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस क्यों हुईं ट्रोल?

जहां पाकिस्तानी फैंस ने सोन्या की जमकर तारीफ की, वहीं भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। जी हां सोन्या को प्रियंका चोपड़ा की कॉपी करना थोड़ा भारी पड़ गया। सोन्या की फोटोज पर लोगों ने उन्हें काफी बुरा-भला कहा। अब इसी को लेकर सोन्या का रिएक्शन आया है। एक्ट्रेस ने ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने एक कमेंट ने एक इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया।

Pakistani actor Sonya Hussaiyn reacts on copying Priyanka Chopra

विज्ञापन

इंटरनेट पर चल रही टिप्पणियों पर सोन्या ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा जा रहा था कि वो प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखने की कोशिश कर रही हैं। सोन्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।

सोन्या हुसैन की हालिया पोस्ट में उन्होंने सफेद और काले पोल्का डॉट्स वाला टॉप और काली स्कर्ट पहनी हुई है। उनके अलग-अलग सनग्लासेस और कैमरे के लिए पोज भी देखने को मिले। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में “Whispers of demure reflection” लिखा है, जिसमें ईगल और डिजी इमोजी का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

सोन्या हुसैन का करियर

सोन्या हुसैन के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में टीवी सीरीज ‘दरीचा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सफल सीरीज जैसे ‘मुझे सैंडल कर दो’, ‘मैं हारी पिया’, ‘मेरे हमराही’, ‘शिकवा’, और ‘मारासिम’ में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा उन्होंने ‘निकाह’, ‘फरवा की एबीसी’, ‘नाजो’, ‘सुरख जोड़ा’, ‘किसे चाहूं’, और ‘हासिल’ जैसी सीरीज में भी शानदार काम किया। सोन्या ने हाल ही में फिल्म ‘टिच बटन’ में भी अभिनय किया।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone बनीं मां, Ranveer Singh के घर आया बेटा या बेटी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola