Deepika Padukone बनीं मां, Ranveer Singh के घर आया बेटा या बेटी?

Deepika Padukone Welcomes Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। दीपिका ने बेबी को जन्म दे दिया है और एक्ट्रेस मां बन गई हैं। उन्हें बेटा हुआ या बेटी चलिए जानते हैं।

Deepika Padukone Welcomes Baby

Deepika Padukone Welcomes Baby

Deepika Padukone Welcomes Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  के फैंस के लिए गुड न्यूज है। जिस मोमेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आ गया है। एक्ट्रेस मां बन गई हैं। दीपिका ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। दीपिका पादुकोण की डिलीवरी हो चुकी है और अब दीपवीर पेरेंट्स बन गए हैं। बॉलीवुड गलियारों में अब खुशी का माहौल है। बीती शाम इस कपल को हॉस्पिटल जाते हुए पैपराजी ने कैप्चर किया था।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने पेरेंट्स

वहीं, अब सीधा हॉस्पिटल से फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। दरअसल, पैपराजी इस कपल की पल-पल की अपडेट दे रहे हैं। ऐसे में अब खबर आई है कि दीपिका ने बेबी गर्ल को जन्म दे दिया है। रणवीर और दीपिका को बेटी हुई है। हालांकि, अभी तक न तो रणवीर सिंह और न ही दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल के जन्म पर कोई बयान दिया है। फिलहाल कपल ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है और ऐसे में फैंस बेसब्री से उनके ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

दीपिका ने दिया बेटी को जन्म 

बता दें, दीपिका ने अपनी बेटी को मुंबई के HN Reliance हॉस्पिटल में जन्म दिया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, बेबी हेल्दी है एक्ट्रेस भी ठीक हैं। ऐसा लग रहा है कि रणवीर और दीपिका को बप्पा का आशीर्वाद मिल गया है। गणेश उत्सव के दूसरे दिन ही इनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है और अब रणवीर और दीपिका ने अपनी लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। उनके घर खुशियां डबल हो गई हैं। बाप्पा ने बेबी गर्ल के रूप में इन दोनों को अपना आर्शीवाद दिया है।

विज्ञापन

रणवीर-दीपिका को मिला बप्पा का आशीर्वाद

रणवीर सिंह और दीपिका हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तब भी इनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे। अब कहा जा रहा है कि इन दोनों की फैमिली इस वक्त जश्न में डूबी हुई है। बच्ची के जन्म के बाद सभी लोग सातवें आसमान पर हैं। इस वक्त ये खुशी इतनी बड़ी है कि किसी के भी पांव जमीन पर नहीं पड़ रहे। फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। अब सबको इस बेबी गर्ल कि तस्वीर का ही इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ