मुंबई: हाल ही में फिल्मफेयर की तरफ से दुबई में मिडल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस दौरान टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड सेलेब तक को शिरकत करते देखा गया। भारत के अलावा पाकिस्तानी कलाकार भी इस समारोह में शामिल हुए। यहीं से एक पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
फहाद मुस्तफा (Fahad Mustafa Video) को मंच पर अवॉर्ड देने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जिसके बाद वो बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) की जमकर तारीफ करते हैं। इस दौरान वो ये भी कहते हैं कि उन्होंने दिग्गज अभिनेता (गोविंदा) की वजह से पहली बार अभिनय करना शुरू किया था।
अभी पढ़ें – घर से बेघर हुए गौतम सिंह विग, बाहर आते ही सौंदर्या शर्मा को दी ये सलाह
फहाद ने छूए गोविंदा के पैर
एक फैन पेज द्वारा जारी किए गए वीडियो (Fahad Mustafa touches Govinda’s Feet0 में नजर आ रहा है फहाद मंच पर गोविंदा की तारीफ करते हैं इसके बाद वो उनके पैर छूने के लिए दौड़कर मंच से नीचे आते हैं। क्लिप में गोविंदा उन्हें गले लगाकर उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं पाकिस्तानी अभिनेता फहाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से भी मुलाकात करते हैं और फिर उन्हें कसकर गले लगा लेते हैं। दोनों ने मुस्कुराते हुए बातचीत साझा की। इवेंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – Raj Kundra Case: पुलिस ने दायर की चार्जशीट, ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए एडल्ट फिल्मों की शूटिंग का दावा
इस कार्यक्रम में हेमा मालिनी, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, जान्हवी कपूर, शहनाज़ गिल, भूमि पेडनेकर, सनी लियोन, मानुषी छिल्लर, वाणी कपूर, मनीष पॉल, राखी सावंत, तमन्ना भाटिया, भारती सिंह, कनिका कपूर, शरवरी वाघ, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा जैसी कई हस्तियां मौजूद थीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
6 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines