हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भावुक हुईं भारती सिंह, कॉमेडियन ने बताया अपना डर

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने नए व्लॉग में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपना दुख और डर जाहिर किया है, साथ ही कश्मीर यात्रा की यादें भी शेयर कीं।

विज्ञापन

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर आम लोग थे। इस दुखद घटना पर बॉलीवुड सेलेब्स ने गहरी चिंता और दुख जताया है। अब कॉमेडियन भारती सिंह ने भी अपने व्लॉग में इस हमले को लेकर दुख जताया है और कहा है कि उन्हें अब कश्मीर में हो रही घटनाओं से डर लगने लगा है।

व्लॉग में रो पड़ीं भारती सिंह

भारती ने अपने दुबई ट्रिप का एक व्लॉग शेयर किया है। लेकिन वीडियो की शुरुआत में उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र किया। भारती ने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से बहुत दुखी हैं। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर पहलगाम और कश्मीर से जुड़ी दुखद वीडियो और पोस्ट देखकर वह टूट गई हैं। फ्लाइट में भी उनकी आंखों में आंसू थे और रात को कई बार रोईं। उन्होंने कहा कि वह उन मासूम बच्चों को देखकर बहुत परेशान हो गईं, और इस बारे में ज्यादा बात भी नहीं कर सकतीं।

पहले माता वैष्णो देवी जाना खुशी की बात होती थी

भारती ने कहा कि पहले हर साल माता वैष्णो देवी की यात्रा करना उनके लिए बहुत खास होता था। वो और उनके परिवार वाले हर साल वहां जाते थे और खुश होते थे। उन्होंने कहा कि हर मिडिल क्लास परिवार देश में कहीं घूमने का प्लान बनाता है, लेकिन अब डर लगने लगा है। उन्होंने कहा, “मैं समझ नहीं पा रही कि इस बारे में क्या कहूं, बस यही कह सकती हूं कि कृपया शांति बनाए रखें। लोग बहुत अच्छे हैं।”

विज्ञापन

हमले पर बॉलीवुड की रिएक्शन

इस हमले के बाद शाहरुख खान, सलमान खान,आलिया भट्ट, करीना कपूर और कई दूसरे बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और हमले की कड़ी निंदा की। कई लोगों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

ये भी पढ़ें- ‘मेरे लिए उम्मीद की किरण…’, योगी आदित्यनाथ की बायोपिक में लीड रोल निभाने वाले एक्टर ने क्या कहा?

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola