एक्शन नहीं हॉरर देखने का है मन, तो ये सीरीज आपके लिए, लगेगा ऐसा डर, सर्दी में आने लगेगा पसीना

Horror Web Series: अगर आप भी घर बैठे कुछ हॉरर देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक कमाल की सीरीज लाए हैं, जिसे देखकर आपको पता लगेगा कि डर किसे कहते हैं। हालांकि कमजोर दिल वाले इससे दूर रहें।

Horror Web Series

Horror Web Series

विज्ञापन

Horror Web Series: आजकल एक्शन और हॉरर फिल्में और सीरीज लोगों को ज्यादा पसंद आती हैं। इतना ही नहीं लोग थिएटर नहीं बल्कि घर बैठे फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं। अब अगर आप भी घर बैठे कुछ हॉरर देखना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर किसी की भी चीख निकल सकती है। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं…

2023 की पॉपुलर सीरीज

दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘मेंशन 24’ है। जी हां, साल 2023 की बेहद पॉपुलर और खतरनाक ये वेब सीरीज डर का दूसरा नाम है। इस सीरीज का एक-एक सीन ऐसा है, जिसे देखने के बाद किसी की भी रातों की नींद हराम हो सकती है। हालांकि, अगर आप कमजोर दिल वाले हैं और आपको डर लगता है, तो आपको इससे दूर रहने की सलाह है, लेकिन अगर आप हॉरर के शौकीन हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

Advertisment

अविका गौर ने जमाई रौनक

बता दें कि ये सीरीज साल 2023 में आई थी और इसमें कोई और नहीं बल्कि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस यानी ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर भी हैं, जिन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता है। इस सीरीज की कहानी की अगर बात करें तो इसकी कहानी शुरू होती है अमृता नाम की इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट से, जो अपने मिसिंग पापा की तलाश में है।

अमृता के पिता गायब

सीरीज में दिखाया जाएगा कि अमृता के पिता कालीदास आर्किलॉजिकल डिपार्टमेंट में होते हैं, लेकिन फिर एक दिन वो अचानक से गायब हो जाते हैं। जब कालीदास के गायब होने की बात सामने आती है, तो डिपार्टमेंट के लोग कहते हैं कि वो यहां से कीमती चीजें चुराकर भाग गए हैं। हालांकि, इसमें कुछ लोग कहते हैं कि उन्हें आखिरी बार मेंशन में देखा गया था और इसके बाद वो नजर ही नहीं आए।

कहां देखें?

अब ये मेंशन भी कोई आम मेंशन नहीं होता क्योंकि इसको लेकर कहा जाता है कि जो भी वहां जाता है वो कभी वापस नहीं आता। इस मेंशन की बात करें तो एक समय था जब लोग इसमें रहते थे, लेकिन ये सालों से सुनसान पड़ा था। अब अमृता अपने पिता की तलाश में इस मेंशन में जाती हैं और वहां जाने के बाद वो वॉचमैन से मिलती है। इसके बाद जो होता है वो किसी का भी दिमाग हिला सकते हैं और इस हॉरर भरे तड़के के लिए आप सीरीज को डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ