Zoya Afroz: ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का आना-जाना लगा रहता है. हाल ही में इमरान हाशमी की वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ रिलीज हुई है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस सीरीज में इमरान हाशमी के साथ जोया अफरोज भी नजर आई हैं, जिन्होंने सीरीज में बेहद अहम किरदार निभाया है. इस बीच उन्होंने इमरान संग काम करने पर बात की. आइए जानते हैं कि जोया ने क्या कहा?
जोया ने शेयर किया एक्सपीरियंस
दरअसल, जोया अफरोज ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस बारे में बात की. साथ ही जोया ने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज को मिले रिस्पॉन्स पर भी अपनी राय रखी. जोया ने कहा कि मैंने हमेशा लोगों को कहते सुना है कि अगर नीरज पांडे सर आपके टैलेंट और एक एक्टर के तौर पर आपकी नीयत पर भरोसा करते हैं, तो वे आपके साथ फिर से काम करना चाहते हैं.
क्या बोलीं जोया?
जोया ने कहा कि मैंने कभी इसकी उम्मीद तो नहीं की थी और ना ही ये माना ता, लेकिन जब मुझे ‘तस्करी’ का ऑफर मिला, तो मैंने इस पर भरोसा कर लिया. जोया ने कहा कि फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ में मेरा बहुत छोटा किरदार था, लेकिन इससे हमे एक-दूसरे के संग काम करने का ना सिर्फ मौका मिला बल्कि समझने का भी मिला.
इमरान को लेकर क्या कहा?
इसके आगे जोया ने इमरान संग काम करने पर भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. जोया ने कहा कि इमरान के साथ काम करना एक बेहद शानदार एक्सपीरियंस रहा और उनकी एक बात ने मुझे बेहद हैरान किया कि वो हर चीज को कितने ध्यान से सुनते हैं और अगर कोई बात है, तो उसी पर रिएक्शन देते हैं.
किसिंग सीन पर क्या रिएक्शन?
इमरान चीजों को बेहद रियल रखते हैं और उनके साथ काम करना सच में कमाल का अनुभव रहा. इसके आगे जोया ने किसिंग सीन पर भी बात की. एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या कहानी में कोई किसिंग सीन था, तो जोया ने कहा कि इस कहानी में कभी किस लिखा ही नहीं गया था और जो होना था, वो बहुत नॉर्मल था.
यह भी पढ़ें- Abhijeet Bhattacharya ने A. R. Rahman पर लगाए आरोप, बोले- घर पर सब खाली बैठे हैं…
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines