कौन हैं Nasreen Hashmi? 'द फैमिली मैन' के एक्टर की वाइफ को 6वीं बार हुआ कैंसर, सर्जरी ने बदला हुलिया

Who is Nasreen Hashmi: अभिनेता शारिब हाशमी की वाइफ नसरीन हाशमी को फिर से कैंसर हो गया है. नसरीन हाशमी को इसके पहले पांच बार कैंसर हो चुका है. आइए जानते हैं इनके बारे में…

Nasreen Hashmi, Sharib Hashmi

Nasreen Hashmi, Sharib Hashmi. image credit- social media

Who is Nasreen Hashmi: पॉपुलर सीरज ‘द फैमिली मैन’ के एक्टर शारिब हाशमी की वाइफ नसरीन हाशमी को 6वीं बार कैंसर हो गया है. इसके पहले नसरीन हाशमी पांच बार कैंसर का सामना कर चुकी हैं, लेकिन अब वो फिर से इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई हैं. नसरीन की 5 बार सर्जरी हो चुकी है और इससे उनका चेहरा पूरी तरह से बदल चुका है.

विज्ञापन

कौन हैं नसरीन हाशमी?

नसरीन हाशमी की बात करें तो वो पॉपुलर एक्टर शारिब हाशमी की वाइफ हैं. नसरीन साल 2018 से ओरल कैंसर से जूझ रही हैं और उन्होंने कई सर्जरी और रेडिएशन सेशन (लगभग 60) का सामना किया है. अब मई 2026 की रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें कैंसर का 6वीं बार रिलैप्स हुआ है.

विज्ञापन

2003 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि साल 2003 में शारिब और नसरीन की शादी हुई थी. नसरीन ने हमेशा अपने पति का साथ दिया है. जब शारिब हाशमी के पास काम नहीं था और वो आर्थिक तंगी में थे, तब नसरीन ने ही घर संभाला था और अपने पति को सपोर्ट किया था. कपल का एक बेटा और एक बेटी हैं.

2008 में शारिब ने की थी करियर की शुरुआत

वहीं, अगर शारिब की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में कर दी थी, लेकिन साल 2012 में उन्हें कुमुद मिश्रा के साथ ‘फिल्मिस्तान’ में अहम रोल मिला था. इसके अलावा शारिब, ‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज में जेके तलपड़े का किरदार निभाने के बाद खूब मशहूर हुए थे.

विज्ञापन

पूरे शरीर में फैल गया कैंसर

हाल ही में शारिब हाशमी और उनकी पत्नी नसरीन ने ‘हॉटरफ्लाई’ से बात की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि नसरीन को 6वीं बार मुंह का कैंसर हुआ है. उन्होंने बताया कि इस बार नसरीन के पूरे शरीर में कैंसर फैल गया है. हालांकि, उनका इलाज चल रहा है और उनका खास ख्याल रखा जा रहा है.

नसरीन हिम्मत से कर रही सामना

शारिब का कहना है कि ये भी बीत जाएगा और नसरीन जिस हिम्मत के साथ इसका सामना कर रही थीं, उसने हम सबको हिम्मत दी है. सभी दुआ कर रहे हैं कि नसरीन जल्द ही ठीक हो जाएं. खबर सामने आने के बाद फैंस और यूजर्स भी उनके लिए दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ