2024 में आई वो फिल्म, जिसने Kantara-KGF1 को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी नोटों की बारिश

Teja Sajja Film: बॉक्स ऑफिस पर साल 2024 में एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने ‘मैरी क्रिसमस’, ‘कार्तिकेय 2’, ‘गुंटूर कारम’, ‘कांतारा और केजीएफ 1’ जैसी फिल्मों को टक्कर दी थी.

Hanu Man

Hanu Man. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Teja Sajja Film: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर आते ही पिट जाती हैं, लेकिन कुछ कमाल ही कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने ना सिर्फ तगड़ा कलेक्शन किया बल्कि इस फिल्म ने ‘कांतारा और केजीएफ 1’ जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

तेजा सज्जा की फिल्म

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2024 में आई तेजा सज्जा की मूवी ‘हनुमान’ है. ये फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर आई थी, तो इसने बॉलीवुड और टॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया और टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

‘मैरी क्रिसमस’ को पछाड़ा

फिल्म के बजट और कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को सिर्फ 40 से 50 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. इसने भारत में धमाकेदार कमाई की थी और हिंदी बेल्ट में ‘मैरी क्रिसमस’ जैसी फिल्म को पछाड़ दिया था. दुनियाभर में इस फिल्म ने 300-350 करोड़ रुपये से अधिक की कुल कमाई की थी.

‘कांतारा और केजीएफ 1’ को पछाड़ा

फिल्म का दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन इसके बजट से कई गुना ज्यादा था. इस फिल्म के बेहतरीन VFX और कहानी के कारण फिल्म ने हॉलीवुड स्तर की सुपरहीरो फिल्मों को टक्कर दी थी. बता दें कि फिल्म ‘हनुमान’ ने तेलुगु भाषी क्षेत्रों में ‘कांतारा और केजीएफ 1’ जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था.

विज्ञापन

महेश बाबू की फिल्म को भी दी टक्कर

इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई में कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ को पछाड़ा, जो उससे लगभग पांच गुना ज्यादा थी. साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ फिल्म को पीछे छोड़ दिया था. इसी के साथ इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में ‘कार्तिकेय 2’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ा था.

कहां देख सकते हैं फिल्म?

फिल्म ‘हनुमान’ में ना सिर्फ तेजा सज्जा बल्कि अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय (विलेन) और राज दीपक शेट्टी जैसे कलाकारों ने बेहद शानदार अभिनय किया था. इस फिल्म का निर्देशन, प्रशांत वर्मा ने किया है और इसे प्राइम शो एंटरटेनमेंट के बैनर तले के. निरंजन रेड्डी ने प्रोड्यूस किया है. अगर आप फिल्म देखना चाहते हैं, तो ये जी5 पर अवेलेबल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ