हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं बिस्तर में पड़ी रही, करवा चौथ वाले दिन छोड़कर…', वड़ा पाव गर्ल ने क्या बोला सच? चंद्रिका ने कहा- थोड़ा कड़वा जरूर लगेगा

Chandrika Dixit: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल का एक नया वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चंद्रिका ने क्या कहा है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
chandrika dixit. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Chandrika Dixit: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक चंद्रिका की बातें हो रही हैं. इस बीच अब वड़ा पाव गर्ल ने उनके साथ क्या-क्या हुआ? इस पर बात की है. आइए जानते हैं कि आखिर चंद्रिका ने क्या कहा है?

वड़ा पाव गर्ल ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चंद्रिका, MJ Mukesh Jain के साथ पॉडकास्ट में नजर आ रही हैं. वीडियो में चंद्रिका कह रही हैं कि जब मेरे आत्मसम्मान पर बात आती है, तो मैं वो चीजें छोड़ना पसंद करती हूं. चंद्रिका ने कहा कि मैंने बहुत किया है.

क्या बोलीं चंद्रिका?

वीडियो में आगे वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि रीढ़ की हड्डी में इतना गैप हो गया था, जिसमें मैं बिस्तर में पड़ी रही. तभी भी आप बाइक उठाकर निकल गए. ये सारी चीजें किस से बोलूं? मुझे नहीं फर्क पड़ रहा है. करवा चौथ के व्रत वाले दिन आप बीवी को छोड़कर निकल जाओगे, लेकिन वो निकल गया.

विज्ञापन

आगे का वीडियो इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं

चंद्रिका ने आगे कहा कि घर बनाने की जिम्मेदारी मैंने निभाई, हर एक जिम्मेदारी मैंने निभाई. हर एक चीज मैंने करी, मैं कहीं पीछे हटी तो मुझे बताओ. वड़ा पाव गर्ल ने आगे कहा कि चांटा मार देते मैं बर्दाश्त कर लेती, लेकिन शब्द हर्ट करते हैं. इसके आगे के वीडियो को आप चंद्रिका के इंंस्टाग्राम पर देख सकते हैं.

थोड़ा कड़वा जरूर लगेगा- वड़ा पाव गर्ल

इतना ही नहीं बल्कि वड़ा पाव गर्ल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि थोड़ा कड़वा जरूर लगेगा. ये वीडियो सामने आने के बाद अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. गौरतलब है कि बीते कुछ दिन से लगातार वड़ा पाव गर्ल और उनके पति युगम गेरा एक-दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियोज हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay ने पत्नी संगीता को ऑफर की 250 करोड़ की एलिमनी, आखिर क्या है वजह?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola