TVF Popular Series: टीवीएफ का नाम हो और कहानी हिट ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है. टीवीएफ की एक ऐसी सीरीज है, जिसके दो सीजन आ चुके हैं और इसकी कहानी इतनी दमदार है कि इसे आईएमडीबी पर भी तगड़ी रेटिंग मिली है. अब आपने मन में भी सवाल होगा कि आखिर ये कौन-सी सीरीज है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
‘सपने वर्सेज एवरीवन’
दरअसल, ये सीरीज कोई और नहीं बल्कि ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ है. इस सीरीज की कहानी बेहद रियल और जमीन से जुड़ी हुई लगती है. इसमें ग्लैमर नहीं बल्कि संघर्ष, दोस्ती, असफलता और उम्मीद को दिखाया गया है, जो दर्शकों के दिल को छू गया और यही वजह है कि इसके दोनों सीजन को लोगों का बेहद प्यार मिला है.
सीरीज की कहानी
‘सपने वर्सेज एवरीवन’ की कहानी की बात करें तो इस सीरीज की कहानी यंगस्टर्स के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें उनके स्ट्रगल को दिखाया गया है. सीरीज में दिखाया गया है कि वो कैसे लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ती है. इस सीरीज में कोई करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है, तो कोई परिवार के दबाव से जूझ रहा है. कोई आर्थिक तंगी के बावजूद अपने लक्ष्य तक जाने के लिए मेहनत कर रहा है.
अम्बरीश वर्मा ने किया है डायरेक्ट
इस सीरीज में आपको देखने मिलेगा कि कैसे मानसिक दबाव, असफलताएं और समाज की उम्मीदें इंसान को जकड़ लेती हैं. सीरीज की कहानी बेहद रियल लगती है और यही वजह है कि ये लोगों को इतनी पसंद भी आई है. बता दें कि ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ को अम्बरीश वर्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया है.
आईएमडीबी रेटिंग
इसके अलावा सीरीज में उन्होंने लीड रोल भी निभाया है. सीरीज के दूसरे पार्ट की बात करें तो वो भी कमाल का है. अगर आपने भी इसे अभी तक नहीं देखा है और देखना चाहते हैं, तो इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.7 है, जो किसी भी सीरीज के लिए बेहद बड़ी होती है. सीरीज के दूसरे सीजन को आईएमडीबी पर 9.5 की रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें- 80 फिल्मों में काम कर चुका ये एक्टर 4 साल से बेरोजगार, 57 साल के अभिनेता को किस बात का डर?
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines