---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

80 फिल्मों में काम कर चुका ये एक्टर 4 साल से बेरोजगार, 57 साल के अभिनेता को किस बात का डर?

Bollywood Actor: एक पॉपुलर एक्टर इन दिनों काम की तलाश में है, लेकिन उन्हें चार साल से काम नहीं मिल रहा है. एक्टर का कहना है कि वो कमबैक करना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

---विज्ञापन---

Bollywood Actor: फिल्मी दुनिया के कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने समय के साथ स्ट्रगल किया है. कई एक्टर्स को बेरोजगारी तक का भी सामना करना पड़ा है. इन दिनों भी एक ऐसे ही एक्टर चर्चा में आ गए हैं, जो चार साल से काम की तलाश कर रहे हैं. ऐसा नहीं है कि इन्होंने अपने करियर में काम नहीं किया बल्कि ये 80 फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन अब इन्हें भी बेरोजगारी का सामने करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

कमबैक करना चाहते हैं राहुल

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड से साउथ तक की कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले करने वाले 57 साल के एक्टर राहुल देव. जी हां, राहुल काफी समय से स्ट्रगल कर रहे हैं. पत्नी की मौत के बाद उन्होंने बेटे की परवरिश करने के लिए काम से ब्रेक लिया था, लेकिन अब वो कमबैक करना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

क्यों डरे हैं राहुल?

राहुल देव काम खोज रहे हैं, लेकिन चार साल से उन्हें काम नहीं मिल रहा है और वो भटक रहे हैं. बीच में उन्हें थोड़ा बहुत मिला भी, लेकिन लंबे वक्त से उन्हें स्ट्रगल करना पड़ रहा है. अब राहुल ने खुद अपने इस दर्द को बयां किया है. हिंदी रश से बात करते हुए राहुल ने हाल ही में बताया है कि मैं बहुत डरा हुआ हूं. साल 2013 में अगर गुरुजी मेरी लाइफ में नहीं आते, तो मेरे लिए चीजें बहुत मुश्किल हो जाती.

चार साल से नहीं मिल रहा काम

राहुल ने बताया कि वाइफ के जाने के बाद उनके लिए सिंगल पेरेंटिंग बहुत बड़ा चैलेंज था. उनका कहना है कि उन्हें पेरेंटिंग की समझ नहीं थी और उनके लिए इसे मैनेज करना भी मुश्किल था. इस दौरान उन्होंने काम के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं काम के लिए चार साल से भटक रहा हूं, लेकिन उन्हें काम नहीं मिल रहा है.

---विज्ञापन---

अलग-अलग भाषाओं में किया काम

राहुल का कहना है कि इंडस्ट्री छोड़ना मेरी च्वॉइस थी क्योंकि उस वक्त मेरे हालात अलग थे. अब चीजें पहले से बदल गई है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले टाइम में सब ठीक होगा. बता दें कि राहुल देव ने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और ओडिया भाषा की फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें- साउथ की वो हसीना, जिस पर लगा 4000 करोड़ का दांव, बॉलीवुड डेब्यू हो गया फ्लॉप

First published on: May 14, 2026 05:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola