Traitors 2 Trailer: पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान पहले ही हो गया था. अब शो के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ‘द ट्रेटर्स 2’ का ट्रेलर पहले सीजन के हिसाब से और भी ज्यादा धांसू और तगड़ा है. ट्रेलर को देखने के बाद अब शो के लिए फैंस में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. आइए जानते हैं कि इस बार के सीजन के ट्रेलर में क्या और खास है?
‘द ट्रेटर्स 2’ का ट्रेलर
प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पेज पर इसका आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है. इसे रिलीज करते हुए इसके कैप्शन मेंं उन्होंने लिखा है कि खेल शुरू हो चुका है, भरोसा करो…अगर हिम्मत है तो. वहीं, अगर शो के ट्रेलर की बात करें तो ये इस बार और खतरनाक नजर आ रहा है.
कंटेस्टेंट की झलक
बता दें कि इस बार फिर से शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर के शुरुआत में कंटेस्टेंट की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें- मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, शो और खतरनाक नजर आता है.
दूसरे सीजन के कंटेस्टेंट्स
शो के दूसरे सीजन के कंटेस्टेंट्स की अगर बात करें तो इस सीजन में दर्शकों को मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, हरमन सिंह, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का और तान्या पुरी समेत अन्य स्टार्स देखने को मिलेंगे.
कब शुरू होगा शो?
वहीं, अगर इसके शुरू होने की बात करें तो ये शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जिसे करण जौहर होस्ट करते नजर आएंगे. इस शो को 13 अगस्त से शुरू किया जाएगा. मतलब साफ है कि शो के शुरू होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है. वहीं, देखने वाली बात ये भी होगी कि इस बार शो के कंटेस्टेंट्स में किस तरह का मुकाबला होता है और कौन शो का विनर बनकर सामने आएगा.
यह भी पढ़ें- Mithun Chakraborty अस्पताल में भर्ती, कैसी है तबीयत? हाल-चाल जानने पहुंचे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
7 days agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
8 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
8 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
8 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
10 days ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
11 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines