हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

The Traitors 2 Winner: कौन बना शो का विनर, विजेता को मिली कितनी प्राइज मनी? जानें डिटेल्स

The Traitors 2 Winner: मशहूर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को उसके इस सीजन के विनर मिल गए हैं. आइए जानते हैं कि इस सीजन का विनर कौन बना है और विजेता को कितनी प्राइज मनी मिली है?

विज्ञापन
'द ट्रेटर्स सीजन 2' का विनर कौन? IMAGE CREDIT- INSTAGRAM

The Traitors 2 Winner: मशहूर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ खत्म हो गया है. शो को उसके दूसरे सीजन का विनर मिल चुका है. इस बीच सभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर इस बार शो का विनर कौन बना है, तो आपको बता देते हैं कि इस बार शो को एक नहीं बल्कि दो विजेता मिले हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये दोनों कौन हैं और इन्हें कितनी प्राइज मनी मिली है.

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के विनर

फिल्ममेकर करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ की विनर क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना बनी हैं. इसके साथ उन्होंने 66 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती है. शो के फिनाले में दोनों ट्रेटर्स ने आखिर तक एक-दूसरे का साथ निभाया है. शो में क्रिस्टल के पास रिदा को गेम से बाहर करके पूरी रकम अकेले जीतने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

फिनाले की शुरुआत

दरअसल, शो के फिनाले की शुरुआत मल्लिका शेरावत के ‘मर्डर’ से हुई थी. इसके बाद गेम में पांच खिलाड़ी बचे थे, जिसमें क्रिस्टल, रिदा, शालिनी पस्सी, साहिल सलाथिया और दिलीप ताहिल थे. शो के पांचों खिलाड़ी सर्कल ऑफ शक में पहुंचे, जहां पर दिलीप को बाहर का रास्ता दिखाया गया.

विज्ञापन

सर्कल ऑफ शक

इसके बाद शो में क्रिस्टल, रिदा, शालिनी, साहिल ने गेम के आखिरी सर्कल ऑफ शक में एंट्री की थी और यहां खिलाड़ियों के बीच भरोसे और शक ने तय किया कि कौन आगे जाएगा. इसमें सबसे पहले साहिल बाहर हुए और फिर शालिनी भी गेम से बाहर हो गईं और इस तरह क्रिस्टल और रिदा शो दो फाइनल खिलाड़ी बनकर सामने आईं.

क्रिस्टल ने नहीं उठाया मौके का फायदा

इसके बाद शो के फिनाले में शालिनी ने रिदा के खिलाफ वोट किया और उस वक्त क्रिस्टल के पास अपनी फैलो ट्रेटर रिदा को गेम से बाहर करने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. अगर क्रिस्टल ऐसा करती तो वो फिनाले में आखिरी ट्रेटर के रूप में जाती और प्राइज मनी की अकेली हकदार होतीं, लेकिन क्रिस्टल ने ये कदम नहीं उठाया.

विज्ञापन

क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना

जी हां, उन्होंने रिदा को बचाया और उनके खिलाफ वोट नहीं किया और फिर दोनों ने खुलासा किया कि वो ही ट्रेटर्स थीं, तो साहिल और शालिनी के चेहरों का रंग उतर गया. अब आखिरकार ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ को उसके विनर मिल चुके हैं और क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना शो की विनर बनकर छा गई हैं. शो के फिनाले में करण जौहर ने भी क्रिस्टल डिसूजा की तारीफ की है और उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘गार्डन एरिया से लेकर लिविंग रूम तक…’, कैसा होगा Bigg Boss 20 का घर? सामने आई Salman Khan के शो के हाउस की झलक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola