Horror Film: आजकल लोगों में हॉरर फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. हॉरर फिल्मों को देखने का भी अपना अलग ही मजा होता है, लेकिन सच्ची घटना पर बनी कुछ हॉरर फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो दिमाग से निकल ही नहीं पाती. आज हम आपको एक ऐसी ही हॉरर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखने के बाद रात में तो क्या दोपहर में भी बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘द एक्सोरसिस्ट’
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘द एक्सोरसिस्ट’ है. ये फिल्म ‘एनेलिस मिशेल’ नाम की एक जर्मन लड़की की सच्ची घटना से प्रेरित है, जिस पर बुरी आत्माओं का साया माना गया था. इस फिल्म को आप हिंदी डब में देख सकते हैं.
आईएमडीबी रेटिंग
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 6.7 की रेटिंग मिली है. फिल्म में लौरा लिन्नी, जेनिफर कारपेंटर और टॉम विल्किंसन लीड रोल में हैं. स्कॉट डेरिकसन इस फिल्म के निर्देशक हैं. अगर आप भी इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो इसे नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में युवा लड़की एमिली रोज (जेनिफर कारपेंटर) और एक पादरी (टॉम विल्किंसन) के इर्द-गिर्द इसकी कहानी घूमती है. एमिली को दौरे पड़ते थे और उसका व्यवहार अजीब हो जाता था. कैथोलिक पादरी मानते हैं कि वह बुरी आत्माओं के वश में है और उसका भूत भगाने की कोशिश करते हैं.
सच्ची घटना पर बनी है फिल्म
इस दौरान एमिली की मौत हो जाती है और इसके बाद पादरी पर लापरवाही से हत्या का मुकदमा चलता है और एक वकील (लौरा लिन्नी) उनका बचाव करती है. आगे की कहानी जानने के लिए आप फिल्म को देख सकते हैं. ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है, जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- मुश्किल में घिरे रणवीर सिंह को किसका सहारा, ‘कांतारा’ विवाद में कर्नाटक HC के आदेश के बाद किसके पास गए एक्टर?
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines