Horror Film: अगर आप भी घर बैठे बोर हो रहे हैं और कुछ ऐसा तलाश कर रहे हैं, जो दिमाग के पेंच खोल दे, तो हम आपके लिए एक ऐसी ही हॉरर फिल्म लेकर आए हैं. ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे देखने के बाद किसी की भी रातों की नींद उड़ सकती है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है और इसे आप कहां देख सकते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘द डार्क एंड द विक्ड’
हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 1 घंटा 35 मिनट की मूवी ‘द डार्क एंड द विक्ड’ है, जिसे साल 2020 में रिलीज किया गया था. ये फिल्म कोई नॉर्मल भूतिया फिल्म नहीं है, जिसमें अचानक सामने से कोई आकर आपको डराएगा और कोई भी डर जाएगा बल्कि यह एक ऐसी साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जो आपके दिमाग से खेलती है.
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि ये आपको आखिर तक बांधकर रखती है. वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी टेक्सास के एक दूरस्थ फार्महाउस से शुरू होती है. लुईस (मैरिन आयरलैंड) और माइकल (माइकल एबॉट जूनियर) नामक दो भाई-बहन अपने मरणासन्न पिता को देखने के लिए अपने घर लौटते हैं, जो लंबे समय से वेंटिलेटर पर हैं.
आईएमडीबी रेटिंग
इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.1 रेटिंग है और अगर आप भी हॉरर के दीवाने हैं, तो इसे आप एप्पल टीवी और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस फिल्म को ब्रायन बर्टिनो द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है, जिसमें हॉरर को बेहद अलग ढंग से पेश किया गया है. इसलिए ये आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
फिल्म की कास्ट
साथ ही अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में मारिन आयरलैंड (लुईस) और माइकल एबॉट जूनियर (माइकल) ने मुख्य भाई-बहनों की भूमिका निभाई है. इस फिल्म को 2020 की कमाल की हॉरर फिल्म कहा जाता है, जिसे देखने के बाद दर्शकों को डर का अलग एहसास होता है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 17 मिनट की वो फिल्म, जिसने की धमाकेदार कमाई, 8 में से 4 गाने हैं चार्टबस्टर
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines