Popular Web Series: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया रिलीज होता रहता है. आज हम आपको एक नई सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी सीरीज है और इसे आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं? साथ ही इसकी आईएमडीबी रेटिंग क्या है?
‘सतरंगी: बदले का खेल’
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘सतरंगी: बदले का खेल’ है. ये एक हिंदी क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज है, जिसका प्रीमियर 22 मई 2026 को ZEE5 पर हुआ था. इसका निर्देशन जय बसंतु सिंह ने किया है और ये सीरीज पूर्वी उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर आधारित है. इसमें प्रतिशोध, जातिगत भेदभाव पर प्रकाश डाला गया है.
सीरीज की कहानी
इस सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें अंशुमान पुष्कर, कुमुद मिश्रा, और आरजे महवाश हैं, जिन्होंने बेहद शानदार काम किया है. वहीं, अगर इसकी कहानी की बात करें तो इस सीरीज में बबलू (अंशुमान पुष्कर) की कहानी दिखाई गई है. बबलू एक यूपीएससी (UPSC) उम्मीदवार है, जो अपने पिता की हत्या और अपने समुदाय पर हो रहे अत्याचारों का बदला लेने के लिए निकलता है.
आईएमडीबी रेटिंग
इस सीरीज के 6-7 एपिसोड है और अगर आपने एक बार इसे देखना शुरू किया, तो आप इसे खत्म किए बिना नहीं छोड़ पाएंगे और पूरा करके ही दम लेंगे. सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की अगर बात करें तो इस सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 7.0 की रेटिंग मिली है. अगर आपने भी इसे अभी तक नहीं देखा है और प्लान कर रहे हैं, तो वीकेंड के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
सीरीज का बजट
इसके अलावा अगर जी5 की इस क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘सतरंगी: बदले का खेल’ के कुल बजट की बात करें तो इसे लगभग 15 मिलियन (लगभग 1.5 करोड़) के बजट में बनाया गया है. हालांकि, ये कंफर्म नहीं है, लेकिन कहा यही जा रहा है. सीरीज का हर एक एपिसोड बेहद कमाल का है.
यह भी पढ़ें- 2023 की वो सीरीज, जिसका अब आया दूसरा सीजन, विदेशों में भी बना चुकी है रिकॉर्ड, छोटे एक्टर्स ने किया बड़ा धमाका
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
8 days agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
9 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
9 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
9 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
11 days ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines