---विज्ञापन---

Republic Day 2026: इस गणतंत्र दिवस पर देखें देशभक्ति से भरी ये फिल्में, दिल में जाग उठेगा देशप्रेम का जज्बा

Republic Day 2026: अगर आप भी घर बैठे देशभक्ति से भरी फिल्में देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन-सी फिल्में हैं?

---विज्ञापन---

Republic Day 2026: साल 2026 यानी इस साल का गणतंत्र दिवस आ ही गया है. गणतंत्र दिवस की परेड देखने के बाद हर कोई अपने घर बैठे-बैठ देशभक्ति से भरी फिल्में देखना पसंद करता है. हालांकि, फिल्म देखने से पहले लोग सर्च करते हैं कि वो इस खास दिन को और खास कैसे बना सकते हैं? तो अगर आप भी कुछ ऐसा ही ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको कुछ स्पाई-थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो गणतंत्र दिवस पर देखने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में…

गणतंत्र दिवस पर देखें स्पाई-थ्रिलर फिल्में

हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी

अक्षय कुमार की पॉपुलर फिल्म ‘हॉलीडे’ इस लिस्ट में आती है क्योंकि ये फिल्म स्लीपर सेल्स के खतरे पर बेस्ड है. इस फिल्म में आपको देखने मिलेगा कि एक फौजी छुट्टी पर घर आता है, लेकिन वो अपनी ड्यूटी को कभी नहीं भूलता है और मुंबई को एक बड़े आतंकी हमले से बचाता है. ये फिल्म 26 जनवरी के लिए एक बेहद ऑप्शन हो सकती है, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

खूफिया

फिल्म ‘खूफिया’ भी इस लिस्ट में आती है. ये फिल्म एक बेहतर जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें तब्बू एक रॉ ऑपरेटिव होती हैं. फिल्म में तब्बू विभाग के अंदर के गद्दार को खोजने का काम करती हैं और फिल्म में देखने को मिलता है कि एक जासूस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कितना स्ट्रेस होता है. ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

मिशन मजनू

इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘मिशन मजनू’ भी इस लिस्ट में आती है. फिल्म ‘मिशन मजनू’ में एक ऐसे अंडरकवर एजेंट की कहानी देखने को मिलती है, जो छुपकर परमाणु हथियार बनाने का पता लगाता है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

पठान

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ भी इस लिस्ट में आती है. फिल्म ‘पठान’ में किंग खान रॉ एजेंट बने थें, जो देश को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है. इस फिल्म में आपको बेहद तगड़ा देशभक्ति का जज्बा देखने को मिलेगा. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.8 की रेटिंग मिली है.

राजी

इसके अलावा आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ भी इस लिस्ट में आती है. आलिया की फिल्म ‘राजी’ को भी लोगों का बेहद प्यार मिला था. इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- इतने लंबे समय तक चुप क्यों थे विद्यान? पलाश मुच्छल पर लगे आरोपों पर वकील का आया रिएक्शन

First published on: Jan 24, 2026 04:03 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola