इतने लंबे समय तक चुप क्यों थे विद्यान? पलाश मुच्छल पर लगे आरोपों पर वकील का आया रिएक्शन

Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल के वकील ने उन पर लगे आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है. पलाश ने वकील ने उन पर लगे आरोपों पर क्या कहा है? आइए जानते हैं…

Palash Muchhal

Palash Muchhal. image credit- social media

Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल बीते कई दिनों से फिर से सुर्खियों में हैं. पलाश पर 49 लाख की धोखाधड़ी का आरोप है. हालांकि, पलाश ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें बिल्कुल निराधार बताया है. इस बीच अब पलाश के वकील ने उन पर लगे आरोपों पर रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि इस सब पर पलाश के वकील का क्या कहना है?

विज्ञापन

श्रेयांश मिथारे ने दिया रिएक्शन

दरअसल, पलाश मुच्छल के वकील श्रेयांश मिथारे ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर किया है. पलाश के वकील ने कहा कि एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने जो दावा किया है कि उन्होंने पैसे दिए हैं, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है. उन्होंने कहा कि विद्यान ने कैसे पैसे दिए हैं? चेक से या फिर बैंक ट्रांसफर से?

विज्ञापन

क्या बोले श्रेयांश मिथारे?

इसके आगे उन्होंने कहा कि पलाश पर दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने का आरोप भी बिल्कुल झूठ है और इन सभी आरोपों का क्या सबूत है? इसके अलावा पलाश के वकील ने कहा कि इस सबका विद्यान माने से कोई सीधा संबंध नहीं है और अगर ऐसा कुछ था भी, तो वो इतने लंबे टाइम तक चुप क्यों रहे?

पलाश मुच्छल पर बेहद गंभीर आरोप

पलाश के वकील ने बताया कि विद्यान का पलाश और उनकी फैमिली से कोई सीधा संबंध नहीं है. उन्होंने बताया कि विद्यान से वो स्मृति मंधाना के पिता के जरिए मिले थे. गौरतलब है कि विद्यान माने ने पलाश मुच्छल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. विद्यान माने का दावा है कि स्मृति से शादी से पहले पलाश किसी दूसरी औरत के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे.

विज्ञापन

पलाश की हुई पिटाई

इतना ही नहीं बल्कि उनका तो ये भी कहना है कि जब पलाश किसी और महिला के साथ पकड़े गए, तो उनकी खूब पिटाई भी हुई थी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पलाश का परिवार चिंदी चोर है और मुझे लगा था कि पलाश शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और सब उल्टा हो गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ