क्या आपने देखी है Netflix की ये मर्डर मिस्ट्री सीरीज? लास्ट एपिसोड तक याद रहेगा विलेन का चेहरा

Netflix Most Watched Series: मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज का नाम सामने आ गया है. अगर आपने भी इसे नहीं देखा है, तो आप इसे देख सकते हैं क्योंकि ये एक मर्डर मिस्ट्री है, जो आखिर तक आपको बांधे रखेगी.

His and Hers

His and Hers. image credit- social media

Netflix Most Watched Series: मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की कई पॉपुलर सीरीज हैं. नेटफ्लिक्स पर एक्शन, रोमांस, क्राइम और कॉमेडी का भंडार है, लेकिन क्या आज जानते हैं कि नेटफ्लिक्स की 2026 की सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज कौन-सी नहीं है? अगर नहीं, तो हम आपको बता रहे हैं और ये एक ऐसी सीरीज है, जिसके आखिरी एपिसोड तक कोई भी विलेन को नहीं भूल पाएगा. आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

‘हिज एंड हर्स’

दरअसल, हम नेटफ्लिक्स की जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘हिज एंड हर्स’ है. वैरायटी के अनुसार, नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हिज एंड हर्स’ को 2026 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज घोषित किया गया है. 35 दिनों के लीनियर और स्ट्रीमिंग व्यूअरशिप को मिलाकर, ‘हिज एंड हर्स’ को औसतन 25.6 मिलियन दर्शकों ने देखा है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज

नेटफ्लिक्स पर होने के कारण ये पूरी व्यूअरशिप स्ट्रीमिंग व्यूअरशिप है. वहीं, दूसरे नंबर पर सीबीएस की ‘येलोस्टोन’ स्पिनऑफ सीरीज ‘मार्शल्स’ है, जिसे औसतन 25.24 मिलियन दर्शकों ने देखा. इसके बाद पैरामाउंट+ की ‘लैंडमैन’, नेटफ्लिक्स की ‘ब्रिजर्टन’ , सीबीएस की ‘ट्रैकर’ और एबीसी की ‘हाई पोटेंशियल’ हैं.

8 जनवरी, 2026 को हुई थी रिलीज

गौरतलब है कि ये वेब सीरीज एलिस फीनी के 2020 के ‘हिड एंड हर्स’ नाम के उपन्यास पर आधारित है, जो बेस्टसेलिंग रहा है. ये वेब सीरीज 8 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. सीरीज ने रिलीज होते ही टॉप 10 में अपनी जगह बना ली थी और अब ये 2026 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में आ गई है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘हिज एंड हर्स’ की बात करें तो ये एक मर्डर मिस्ट्री है, जो पति-पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज में टेसा थॉम्पसन अन्ना एंड्रूज के किरदार में हैं, जो न्यूज रिपोर्टर हैं और अपने होमटाउन में एक मर्डर की जांच करती हैं. वहीं, जॉन बर्नथल जैक हार्पर के डिटेक्टिव है, जो कत्ल की जांच कर रहा है. ये एक कमाल की कहानी है, जो आखिर तक आपको बांधे रखती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ