Netflix Series: नेटफ्लिक्स की कई सीरीज ऐसी हैं, जिन्हें दर्शक समय-समय पर देखना पसंद करते हैं. इन दिनों एक ऐसी ही सीरीज नेटफ्लिक्स पर आने के लिए बेकरार है. दर्शक भी इस सीरीज के तगड़े दीवाने हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी सीरीज है, जो इतनी पॉपुलर है, तो आइए जान लेते हैं इसके बारे में…
स्पिन-ऑफ सीरीज बर्लिन का दूसरा सीजन
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘मनी हाईस्ट’ की स्पिन-ऑफ सीरीज बर्लिन का दूसरा सीजन है, जो रिलीज के लिए तैयार है. इसका टाइटल है- बर्लिन एंड द लेडी विद एन अर्माइन (Berlin and the Lady with an Ermine). इस सीरीज के पहले सीजन की तरह ही आठ एपिसोड दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जाएंगे.
नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज
बर्लिन के दूसरे सीजन की बात करें तो ‘बर्लिन एंड द लेडी विद एन अर्माइन’ को 15 मई 2026 को यानी आज दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. पहले सीजन को दर्शकों ने एक ही बार में देख डाला था और इस बार भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है कि दूसरा सीजन दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है.
इंडिया में कब होगी रिलीज?
वहीं, अगर भारत में ‘बर्लिन एंड द लेडी विद एन अर्माइन’ के रिलीज होने के समय की बात करें तो ‘मनी हाईस्ट’ की स्पिन-ऑफ सीरीज ‘बर्लिन’, जिसका टाइटल ‘बर्लिन एंड द लेडी विद एन अर्माइन’ है को आज भारत में दोपहर 12:30 बजे रिलीज किया जा चुका है. अगर आप भी इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे, तो वीकेंड के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है.
सीरीज की कास्ट
साथ ही अगर सीरीज की कास्ट की बात करें तो पेड्रो अलोंसो एक बार फिर बर्लिन के किरदार में वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा मिशेल जेनर (केइला), ट्रिस्टन उलोआ (डेमियन), बेगोना वर्गास (कैमरन), जूलियो पेना (रोई) और जोएल सांचेज (ब्रूस) जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं. अगर आप भी इस सीरीज के फैन हैं, तो इसे देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 2026 की वो फिल्म, जिसमें नजर आएंगे 33 स्टार्स, आखिर कब रिलीज होगी ये मचअवेटेड मूवी?
संबंधित खबरें
आरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
19 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
20 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 days agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines