2026 की वो फिल्म, जिसमें नजर आएंगे 33 स्टार्स, आखिर कब रिलीज होगी ये मचअवेटेड मूवी?

Most Awaited Bollywood Film: बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि 33 स्टार्स नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

Welcome To The Jungle

Welcome To The Jungle. image credit- social media

Most Awaited Bollywood Film: हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जिनकी रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इन दिनों भी एक फिल्म चर्चा में और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. इस फिल्म में दो-चार नहीं बल्कि 33 स्टार्स एक साथ नजर आने वाले हैं. अब आपके मन में भी सवाल होगा कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’

दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है. फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जो आते ही छा गया है. इस टीजर में आपको कॉमेडी, कन्फ्यूजन और नॉन-स्टॉप हंसी का ऐसा तूफान देखने को मिल रहा है कि आप भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करेंगे.

विज्ञापन

फिल्म में 33 स्टार्स

इस फिल्म में एक साथ 33 स्टार्स नजर आने वाले हैं, जिसमें ना सिर्फ अक्षय कुमार बल्कि सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे नाम शामिल हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं और ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म का टीजर आ चुका है, जो अब चर्चा में है. फिल्म के टीजर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि अक्षय कुमार, एक बार फिर उसी जॉनर में लौट रहे हैं, जिसमें दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. यही वजह है कि फिल्म की रिलीज को हर किसी को इतना इंतजार है. हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि ये फिल्म कितना कलेक्शन कर पाती है और बॉक्स ऑफिस पर इसको कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ