हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या OTT पर मौजूद है मराठी फिल्म Gondhal, कहां देखें Oscars 2027 में जाने वाली ये मूवी?

Gondhal on OTT: संतोष दवखर की फिल्म ‘गोंधल’ के बारे में हर कोई जानना चाहता है. इस बीच फिल्म की ओटीटी को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ओटीटी पर मौजूद है या नहीं?

विज्ञापन
क्या OTT पर मौजूद है मराठी फिल्म Gondhal? image credit- District

Gondhal on OTT: संतोष दवखर की फिल्म ‘गोंधल’ इस वक्त लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म की जमकर चर्चा हो रही है. इस बीच अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर फिल्म किस ओटीटी पर मौजूद है और इसे कहां देखा जा सकता है? आइए जानते हैं कि फिल्म ओटीटी पर मौजूद है या नहीं?

फिल्म ‘गोंधल’ ओटीटी पर है या नहीं?

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ की बात करें तो जबसे ये ऐलान हुआ है कि इस फिल्म को ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री के तौर पर चुना गया है, तबसे ही फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हर कोई इस फिल्म के बारे में जानना चाहता है. फिल्म की ओटीटी मौजूदगी की बात करें तो फिलहाल ये फिल्म किसी भी पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है.

2025 में हुई थी रिलीज

दरअसल, अभी ये फिल्म ऑनलाइन किराए या खरीद के लिए भी उपलब्ध नहीं है. इसका मतलब है कि फिल्म को अभी ऑनलाइन रिलीज होना बाकी है. गौरतलब है कि फिल्म ‘गोंधल’ मूल रूप से नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बावजूद भी ये फिल्म अभी तक किसी स्ट्रीमिंग सेवा पर उपलब्ध नहीं हुई है.

विज्ञापन

फिर से रिलीज हो सकती है फिल्म

स्क्रॉल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की ओर से ऑस्कर में चुने जाने के बाद फिल्म ‘गोंधल’ को भारत में फिर से रिलीज किया जाएगा. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और ना ही मेकर्स की ओर से इसको लेकर कोई हिंट दिया गया है, लेकिन चर्चा ऐसी ही हो रही है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म फिर से रिलीज होगी या नहीं.

33 फिल्मों की लिस्ट में से चुनी गई ‘गोंधल’

गौरतलब है कि फिल्म ‘गोंधल’, संतोष डावखर द्वारा लिखित और निर्देशित है. ये फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसकी कहानी एक न्यूली मैरिड कपल से जुड़ी पारंपरिक रस्म वाली एक रात के इर्द-गिर्द घूमती है. चयन समिति के अध्यक्ष पी. शेषाद्रि ने कहा कि 33 फिल्मों की लिस्ट में से इस फिल्म को 99वें एकेडमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है.

विज्ञापन

अन्य फिल्में

बता दें कि एफएफआई को जो फिल्में भेजी गई थी उन 33 फिल्मों की लिस्ट में यामी गौतम की ‘‘हक’’, आदित्य धर निर्देशित “धुरंधर” और “धुरंधर: द रिवेंज”, “हनुमान अंश”, सनी देओल अभिनीत “बॉर्डर 2”, इम्तियाज अली की “मैं वापस आऊंगा”, राम चरण की “पेड्डी” और फरहान अख्तर की “120 बहादुर” भी शामिल थीं, लेकिन फिल्म ‘गोंधल’ को ऑस्कर में जाने के लिए चुना गया है.

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 37 मिनट की वो फिल्म, जिसकी कहानी ने जीता लोगों का दिल, आपने देखी है 8.3 की रेटिंग वाली ये मलयालम मूवी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola