Lock Upp 2 Finale: Shreya Kalra बनीं विनर, 1 करोड़ की प्राइज मनी और ट्रॉफी की बनी हकदार

Lock Upp 2 Finale: आज नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप 2’ को उसका इस सीजन का विनर मिल गया है. आइए जानते हैं कि आखिर इस सीजन का विजेता कौन हैं और पहला रनर-अप कौन रहा है?

Lock Upp 2

Lock Upp 2. image credit- social media

Lock Upp 2 Grand Finale: आज नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप 2’ को उसका इस सीजन का विनर मिल गया है. श्रेया कालरा शो के इस सीजन की विजेता हैं. हर कोई श्रेया कालरा को शो जीतने के बाद बधाई दे रहा है और उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है. वहीं, शिवांगी जोशी शो की फर्स्ट रनर-अप रही हैं.

विज्ञापन

टॉप 5 फाइनलिस्ट का ऐलान

फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 फाइनलिस्ट का ऐलान पहले ही हो चुका है. शो के बीते एपिसोड में लैला और आकांक्षा चमोला बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब 5 फाइनलिस्ट में से कोई एक आज विजेता कहलाएगा.

विज्ञापन

शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

टॉप पांच की बात करें तो शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे टॉप फाइनलिस्ट हैं, जिन्होंने 40 दिन तक जेल में शानदार गेम प्लान का प्रदर्शन किया और अब ये पांच लोग ट्रॉफी से बस एक कदम दूर हैं. ग्रैंड फिनाले में एंटरटेनमेंट की दुनिया की कई चर्चित हस्तियां और सीनियर जर्नलिस्ट ज्यूरी मेंबर के रूप में नजर आने वाले हैं.

LIVE UPDATES

Shreya Kalra बनीं विनर, 1 करोड़ की प्राइज मनी और ट्रॉफी की बनी हकदार

‘लॉक अप 2’ के विनर का ऐलान हो गया है. श्रेया कालरा शो की विनर बन गई हैं.

Lock Upp 2 Grand Finale: लॉक अप सीजन 2 की प्राइज मनी

‘लॉक अप 2’ के विजेता को एक चमचमाती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की कैश प्राइज मनी मिलेगी.

Lock Upp 2 Grand Finale: फिनाले में क्या-क्या होगा?

‘लॉक अप 2’ के विजेता का नाम सामने आने से पहले टॉप फाइनलिस्ट को चुनौतियों के एक आखिरी दौर से गुजरना होगा. यहां जाने-माने सेलेब्रिटीज और पत्रकारों की एक जूरी वोट देने से पहले कंटेस्टेंट्स से सवाल भी पूछेगी, जिससे फिनाले और भी दिलचस्प हो जाएगा.

Lock Upp 2 Grand Finale: 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें?

‘लॉक अप सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले आज, 5 अगस्त 2026 को रात 8 बजे से Netflix पर स्ट्रीम किया जा रहा है.

Lock Upp 2 Grand Finale: आकांक्षा चमोला हुईं एलिमिनेट

बता दें कि शो के पिछले एपिसोड में आकांक्षा चमोला का लॉक अप 2 में सफर खत्म हो गया था और श्रेया कालरा को फिनाले में जगह मिल गई. वहीं, हर्षद चोपड़ा ने शो छोड़ दिया, जिसके बाद शिवांगी जोशी को फिनाले में जगह मिली है.

Lock Upp 2 Grand Finale: ग्रैंड फिनाले के टॉप 5 फाइनलिस्ट

इस सीजन के मुख्य फाइनलिस्ट की बात करें तो इसमें शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.

Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ की प्राइज मनी और ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे ये 5 दावेदार

आज नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले हैं. देखने वाली बात होगी कि शो का विनर कौन बनता है? शो में पांच फाइनलिस्ट हैं और दो बीच महामुकाबला है. पढ़ें पूरी खबर...

Lock Upp 2 Grand Finale: रात 8 बजे शुरू होगा 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले

आज रात 8 बजे 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले शुरू होने वाला है. शो के ग्रैंड फिनाले को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

https://www.instagram.com/reels/DbkKb--DraK/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ