Lock Upp 2 Finale: कुछ ही देर में होगा शो के ग्रैंड फिनाले का आगाज, 1 करोड़ की प्राइज मनी और ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे ये 5 दावेदार

Lock Upp 2 Finale: आज नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले हैं. देखने वाली बात होगी कि शो का विनर कौन बनता है? शो में पांच फाइनलिस्ट हैं और दो बीच महामुकाबला है.

Lock Upp 2 Finale

Lock Upp 2 Finale. image credit- social media

Lock Upp 2 Finale: आज नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप 2’ का ग्रैंड फिनाले हैं. शो से हर्षद चोपड़ा आउट हो चुके हैं और इसके बाद शिवांगी जोशी शो की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं. वहीं, श्रेया कालरा ने फिनाले में दूसरे नंबर पर एंट्री मार ली है. हर किसी को शो के फिनाले का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द ही अब खत्म होने वाला है.

विज्ञापन

भिड़ेंगे ये 5 दावेदार

रितेश देशमुख और फराह खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियालिटी शो ‘लॉक अप सच या सजा’ अब अपने अंतिम चरण में आ चुका है. आज शो का ग्रैंड फिनाले हैं और शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे ने 40 दिन तक जेल में शानदार गेम प्लान का प्रदर्शन किया और अब ये पांच लोग ट्रॉफी से बस एक कदम दूर हैं.

विज्ञापन

फाइनलिस्ट से होंगे सवाल

शो का ग्रैंड फिनाले बेहद खास होने वाला है. ग्रैंड फिनाले में एंटरटेनमेंट की दुनिया की कई चर्चित हस्तियां और सीनियर जर्नलिस्ट ज्यूरी मेंबर के रूप में नजर आने वाले हैं. बता दें कि ये सभी टॉप 5 फाइनलिस्ट से अलग-अलग सवाल पूछेंगे और उनके जवाबों के आधार पर अपना वोट देंगे. देखने वाली बात होगी कि शो का विनर कौन होगा?

कब और कहां देखें फिनाले?

शो के फिनाले की अगर बात करें तो आज 5 अगस्त की रात 8 बजे से सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शो का ग्रैंड फिनाले स्ट्रीम किया जाएगा. शो के प्रोमो से साफ जाहिर है कि विजेता के नाम का ऐलान इतनी आसानी से नहीं होगा. फाइनल एपिसोड में कई कड़े पड़ाव होंगे, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि शो की ट्रॉफी कौन अपने नाम करेगा?

विज्ञापन

कौन होगा विनर?

गौरतलब है कि शो के अंतिम एपिसोड से ठीक पहले अकांक्षा चमोला और वरुण यादव का सफर खत्म हो गया, जिसके बाद फाइनल के 5 चेहरे सामने आए. इस सीजन के मुख्य फाइनलिस्ट में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. देखने वाली बात होगी कि विनर कौन होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ