Netflix Trending Film: ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म आई है, जिसने ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है. अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है, तो घर बैठे कुछ क्राइम और थ्रिल से देखने का ये एक अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘कर्तव्य’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सैफ अली खान की हालिया आई फिल्म ‘कर्तव्य’ है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं, इसने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है और रणवीर सिंह की फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. तगड़ा फैनबेस होने के बाद भी ‘धुरंधर 2’ अभी तक नंबर वन पर अपनी जगह नहीं बना पाई है.
फिल्म की कहानी
फिल्म ‘कर्तव्य’ की बात करें तो 1 घंटे 49 मिनट की ये फिल्म एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस वाले पवन (सैफ अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पत्रकार की हत्या की जांच, एक प्रभावशाली बाबा के काले कारनामों और अपने ही परिवार में ऑनर किलिंग के मुद्दों के बीच फंसा हुआ होता है.
आईएमडीबी रेटिंग
गौरतलब है कि सैफ अली खान और रसिका दुग्गल अभिनीत फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई 2026 को ओटीटी पर आई है और अब पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. हालांकि, अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म की रेटिंग किसी को भी हैरान कर सकती है क्योंकि फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से सिर्फ 5.4 की रेटिंग मिली है.
फिल्म की कास्ट
इसी के साथ अगर इस फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में सैफ अली खान हैं और रसिका दुग्गल के अलावा संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन भी अहम किरदारों में हैं. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, जो एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है. हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म कब तक पहले नंबर पर बनी रहती है क्योंकि इसको टक्कर देने के लिए ‘धुरंधर 2’ जैसी मजबूत फिल्म इसके पीछे है.
यह भी पढ़ें- Don 3 Dispute: क्या खत्म होगा फरहान-रणवीर का विवाद? फिल्म एसोसिएशन आज साफ करेगी अपना रुख
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines