हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

OTT पर धमाल मचा रही है 6 साल पुरानी 126 मिनट की ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म, जानें कहां देखें?

Romantic-Comedy Film: ओटीटी पर कुछ फिल्में सालों तक राज करती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है और इसे कहां देख सकते हैं?

विज्ञापन
Ginny Weds Sunny. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Romantic-Comedy Film: ओटीटी पर हर साल एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. ओटीटी पर आने वाली कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी सालों बाद भी चर्चा होती है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और बल्कि साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ है. इस फिल्म में यामी गौतम ने गिन्नी और विक्रांत मैसी ने सनी का किरदार निभाया है. फिल्म का निर्देशन पुनीत खन्ना ने किया था और यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जिसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं.

कहां देखें?

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दिल्ली और उसके आसपास की है. सनी (विक्रांत मैसी) एक सीधा-साधा लड़का है, जो शादी करके घर बसाना चाहता है और अपना एक रेस्टोरेंट खोलना चाहता है. गिन्नी (यामी गौतम) एक स्वतंत्र विचारों वाली लड़की है, जो लव मैरिज करना चाहती है. गिन्नी की मां एक मैचमेकर (रिश्ता कराने वाली) हैं, जो सनी की मदद करती हैं, जिससे वो गिन्नी का दिल जीत सके और दोनों की शादी तय हो सके. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’, जो साल 2020 में आई थी,इसे कोविड-19 महामारी के कारण सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था. हालांकि, साल 2026 में इसका सीक्वल ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है.

आईएमडीबी रेटिंग

अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं, अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 5.7 की रेटिंग मिली है. रोमांस और कॉमेडी लवर्स के लिए ये फिल्म वन टाइम वॉच के लिए एक शानदार ऑप्शन है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- SVC63 के लिए क्या Salman Khan ने घटाई फीस? मेकर्स ने बताया सच, कही ये बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola