Gandhari Trailer Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बीच अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म के ट्रेलर में तापसी पन्नू मां के किरदार में नजर आ रही हैं. ट्रेलर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां स्ट्रीम की जा सकेगी?
फिल्म ‘गांधारी’ का ट्रेलर रिलीज
तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गांधारी’ के ट्रेलर को नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि एक मां, एक बेटी और बहरूपियों का शहर, गांधारी आ रही है सबको बेनकाब करने. फिल्म ‘गांधारी’ को 3 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
इमोशनल है फिल्म का ट्रेलर
वहीं, अगर फिल्म की ट्रेलर की बात करें तो ये बेहद इमोशनल है. ट्रेलर में तापसी पन्नू एक मां की भूमिका में हैं, जो अपनी गुमशुदा बच्ची को खोजने निकली हैं, लेकिन ये काम वो आंखों पर पट्टी बांधकर करती हैं. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत तापसी और एक बच्ची के साथ होती है और तापसी आंखों पर पट्टी बांधकर छुपन-छिपाई खेल रही हैं.
बच्ची को ढूंढने की कोशिश में लगी है तापसी
ट्रेलर के बैकग्राउंड में एक बेहद प्यारी इमोशनल कविता भी सुनाई दे रही है और अगले सीन में बिटिया मिष्टी के साथ तापसी ट्रेन से यात्रा करती हैं. इसी दौरान तासपी की बच्ची का अपहरण हो जाता है. तापसी अपनी बच्ची को ढूंढने की बहुत कोशिश करती है, लेकिन उन्हें अपनी बेटी नहीं मिलती है.
छाया कदम की झलक
अब फिल्म में तापसी एक मां के किरदार में हैं, तो जाहिर है कि वो आसानी से हार मानने वाली नहीं हैं. इस बार तापसी आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी बच्ची को ढूंढने के मिशन पर निकलती हैं. इसके बाद पता लगता है कि आस-पास के इलाके में भी बच्चियां लापता हुई हैं और फिर आगे छाया कदम की झलक है, जो तापसी को ट्रेनिंग देती हैं.
नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिल्म का ट्रेलर बेहद दमदार है. वहीं, फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है. फिल्म में श्वक सिंह और स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं और छाया कदम एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं है और ये अगले महीने यानी 3 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकेगी. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.
यह भी पढ़ें- Gunmaster G9 का टीजर रिलीज, एक्शन मोड़ में दिखे इमरान हाशमी, कब रिलीज होगी फिल्म?
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
51 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 day agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines