Jiohotstar Trending Film: बॉक्स ऑफिस से लेकर सिनेमाघरों तक नई-नई फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. इन दिनों जियोहॉटस्टार पर भी एक कमाल की फिल्म ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को अगर आप देखते हैं, तो बार-बार आप यही सोचते रहेंगे कि अब आगे क्या होने वाला है? अगर आप भी इस फिल्म के बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?
फिल्म ‘यूफोरिया’ कर रही ट्रेंड
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सारा अर्जुन और विनेश गविरडे की फिल्म ‘यूफोरिया’ है. ये फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर बैठी हुई है. इतना ही नहीं बल्कि इसने ‘धुरंधर 2′ को भी पछाड़ दिया है क्योंकि रणवीर सिंह की फिल्म तीसरे नंबर पर है. फिल्म की कहानी में सस्पेंस, थ्रिल और ऐसे ट्विस्ट हैं, जो आपको आखिर तक बांधकर रखते हैं.
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी चैत्रा और विकास के आसपास घूमती है. फिल्म की शुरुआत में चैत्रा नाम की लड़की के साथ पांच लड़के गलत हरकत करते हैं. इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचता है और पांचों लड़कों को उम्र कैद की सजा सुनाई जाती है. इन पांचों में विकास को मुख्य आरोपी बताया जाता है और यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है.
मजेदार है क्लाइमैक्स
इस फिल्म का सबसे मजेदार हिस्सा इसका क्लाइमैक्स है, जहां एक बड़ा राज सामने आता है. फिल्म में सारा अर्जुन ने चैत्रा का किरदार निभाया है और विकास के रोल में विनेश गविरडे नजर आते हैं. फिल्म में भूमिका चावला भी अहम रोल में हैं. साथ ही अगर इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.4 की रेटिंग मिली है.
कहां देखें?
अगर आपने भी इस फिल्म को अब तक नहीं देखा है और आप ऐसी फिल्मों के शौकीन हैं, जिसमें बार-बार नया ट्विस्ट आता है, तो ये फिल्म आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. इसे आप घर बैठे आराम से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- क्या टीवी के बाद अब बड़े पर्दे पर दिखेगी ‘नागिन’? एकता कपूर ने दिया बड़ा हिंट
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
3 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
4 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 day agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
2 days agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 days agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines