Emraan Hashmi Most Awaited Web-Series: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘हक’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है. इस फिल्म को ओटीटी पर लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और ये पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस बीच अब इमरान की आने वाली वेब सीरीज का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार हो रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि इमरान की कौन-सी वेब सीरीज आने वाली है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
इमरान हाशमी की अपकमिंग सीरीज
दरअसल, इमरान हाशमी की अपकमिंग सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया था. इस बीच अब अपकमिंग सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ को लेकर हर कोई एक्साइटेड नजर आ रहा है.
कब रिलीज होगी ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’?
इसी के साथ अगर अपकमिंग सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ की रिलीज की बात करें तो इस सीरीज को 14 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. सीरीज का टीजर और ट्रेलर हर किसी को बेहद पसंद आया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये सीरीज आते ही नंबर वन पर आ सकती है. हालांकि, इसका पता सीरीज की रिलीज के बाद ही लगेगा.
क्या होगी कहानी?
साथ ही अगर सीरीज की कहानी की बात करें तो ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में इंटरनेशनल स्मगलिंग की दुनिया देखने को मिलेगी, जिसकी कहानी अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंकॉक जैसे स्मगलिंग रूट्स पर फैली हुई है. इस सीरीज में आपको ईमानदारी अधिकारियों की कहानी दिखेगी, जो इसका पर्दापाश करेंगे.
सीरीज की कास्ट
इसके अलावा अगर इस सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें इमरान हाशमी को अर्जुन मीना के किरदार में देखा जाएगा. इसके अलावा अमृता खानविलकर, नंदीश सिंह संधू और अनुराग सिन्हा भी सीरीज में बेहद अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. इस सीरीज में विलेन के रोल में शरद केलकर हैं. अब देखने वाल बात होगी कि इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा?
यह भी पढ़ें- ‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट के बादल, मद्रास हाईकोर्ट ने सर्टिफिकेट वाले फैसले पर लगाई रोक
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 day agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 day agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 day agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 days agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 days ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines