‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट के बादल, मद्रास हाईकोर्ट ने सर्टिफिकेट वाले फैसले पर लगाई रोक

Jana Nayagan Release Delayed: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. आइए जानते हैं कि क्या है मामला?

Jana Nayagan

Jana Nayagan. IMAGE CREDIT- Social Media

Jana Nayagan Release Delayed: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों अपनी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, फिल्म रिलीज के पहले पोस्टपोन कर दी गई. इतना ही नहीं बल्कि मामला इस वक्त हाईकोर्ट में है. इस बीच अब फिल्म की रिलीज दो हफ्ते के लिए टाल दी गई है. मद्रास हाईकोर्ट ने सर्टिफिकेट वाले फैसले पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट

विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ की बात करें तो फिल्म की रिलीज पोस्टपोन होने से फैंस निराश हो गए हैं. सेंसर बोर्ड ने मद्रास हाईकोर्ट से फिल्म के सर्टिफिकेट के लिए अपील की थी, लेकिन अदालत ने विजय की इस फिल्म के प्रमाणन पर रोक लगा दी है. इसके अलावा इस मामले पर अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी.

विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई रोक

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह मद्रास हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को विजय की फिल्म को अंडर-ए (16+) सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया था. इसके बाद सीबीएफसी ने हाईकोर्ट में तत्काल अपील दायर की और नतीजन मद्रास हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने दिन में पारित एकल न्यायाधीश के आदेश पर अस्थाई रोक लगा दी है.

थलापति विजय की आखिरी फिल्म

गौरतलब है कि थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ उनकी आखिरी फिल्म है. इसके बाद अभिनेता पर्दे पर नजर नहीं आएंगे. इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन रिलीज से पहले इस पर रोक लगा दी गई. अब मामला हाईकोर्ट में है.

विज्ञापन

फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार

विजय के फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई थी. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन अब इस फिल्म के लोगों को और इंतजार करना होगा. फिल्म को लेकर तगड़ा बज भी बना हुआ था. अब देखने वाली बात ये भी होगी कि इस पोस्टपोन का फिल्म की रिलीज पर क्या असर पड़ता है और इसे बॉक्स ऑफिस पर लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ