Must Watched Web Series in India: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ ना कुछ रिलीज होता रहता है. नई-नई फिल्में और सीरीज दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले चार साल से आठ एपिसोड वाली एक सीरीज है, जो इंडिया में सबसे ज्यादा देखी गई है. हो सकता है कि कुछ लोगों ने अभी भी इसे नहीं देखा हो, तो आइए बताते हैं कि ये कौन-सी सीरीज है?
‘पंचायत सीजन 2’
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर जितेंद्र कुमार की सीरीज ‘पंचायत सीजन 2’ है. साल 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे रिलीज किया गया था और 4 सालों से अब तक ये सबसे पॉपुलर सीरीज बनी हुई है. ये वो सीरीज है, जिसे दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं.
4 सालों में सबसे ज्यादा देखी गई
बता दें कि साल 2022 में टीवीएफ (TVF) प्रेजेंट पंचायत सीरीज का दूसरा सीजन प्राइम वीडियो पर आया था. इस सीरीज में फुलेरा ग्राम पंचायत की दिलचस्प कहानी का सिलसिला देखने को मिला था, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था. ये सीरीज लोगों को इतनी पसंद आई कि 4 सालों बाद भी इंडिया में इसे धड़ल्ले से देखा जाता है.
फ्रेंजाइजी के चार सीजन आ चुके हैं
भले ही पंचायत के दूसरे सीजन को लोगों ने खूब प्यार दिया है, लेकिन इस सीरीज फ्रेंजाइजी के चार सीजन आ चुके हैं. ऐसा नहीं है कि सीरीज के सिर्फ दूसरे सीजन को सफलता मिली है बल्कि इसके चारों सीजन सफल हुए हैं और ये आज भी ओटीटी की बेस्ट वेब सीरीज के तौर पर जानी जाती है.
5वें सीजन का हो चुका है ऐलान
गौरतलब है कि बीते साल पंचायत वेब सीरीज का चौथा सीजन आया था, जिसे दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था. इस सीजन की कहानी उस नोट पर खत्म हुई थी कि पांचवें सीजन के लिए फैंस बेताब हैं. सीरीज के पांचवें सीजन का भी ऐलान हो चुका है और जल्द ही ‘पंचायत 5’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी रिलीज डेट नहीं बताई है. उम्मीद की जा रही है कि सीरीज की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा भी कुछ समय बाद हो जाएगी, लेकिन तब तक फैंस को इसका इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें- 65 साल का करियर और 300 सुपरहिट फिल्में, इस सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर सालों किया था राज
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
27 mins agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 day agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 day agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 day agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
3 days agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
4 days ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines