Awarapan 2 OTT पर कब और कहां होगी रिलीज, क्या फिल्म के लिए करना होगा लंबा इंतजार?

Awarapan 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा होने लगी है. आइए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज होगी?

Awarapan 2

Awarapan 2. image credit- social media

Awarapan 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म की रिलीज को तीन दिन हो गए हैं और इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की थी. टिकट खिड़की पर फिल्म ने मजबूती से अपनी पकड़ बना रखी है और ये जमकर कलेक्शन कर रही है. इस बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा होने लगी है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?

विज्ञापन

कहां रिलीज होगी ‘आवारापन 2’?

फिल्म ‘आवारापन 2’ के स्ट्रीमिंग पार्टनर की जानकारी सामने आ चुकी है. हालांकि, अभी फिल्म के प्रीमियर की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन सामने आई जानकारी की मानें, तो फिल्म थिएटर्स के बाद सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स और आधिकारिक प्रमोशनल मटेरियल में अमेजन प्राइम वीडियो को इसकी स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर शामिल किया गया है.

विज्ञापन

फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट?

वहीं, अगर फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो फिलहाल मेकर्स या अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है और ना ही ऐसी कोई डेट सामने आई है. इसलिए सोशल मीडिया पर सामने आने वाली किसी भी संभावित तारीख को आधिकारिक अपडेट मानना सही नहीं होगा.

अनुमानित टाइमलाइन

हालांकि, आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों और उनके डिजिटल प्रीमियर के बीच करीब 45 से 60 दिनों का अंतर देखने को मिलता है. ऐसे में अगर ‘आवारापन 2’ की बात करें और अगर फिल्म इसी इसी पैटर्न को फॉलो करती है, तो फिल्म सितंबर के आखिर से अक्टूबर 2026 की शुरुआत के बीच अमेजन प्राइम वीडियो पर आ सकती है, लेकिन ये सिर्फ अनुमानित टाइमलाइन है और फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता.

विज्ञापन

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से हुई टक्कर

गौरतलब है कि फिल्म ‘आवारापन 2’, 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से हुई, लेकिन फिर भी ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ