---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

Tiger Shroff की वो हीरोइन, जो छोटे शहर से निकलकर बनीं चमकदार एक्ट्रेस, 300 से ज्यादा लड़कियों को दी थी मात

Nidhhi Agerwal Birthday: आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने छोटे शहर से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. आइए जानते हैं उनके बारे में ये कौन हैं और क्या है इनकी कहानी?

---विज्ञापन---

Nidhhi Agerwal Birthday: फिल्मी दुनिया में कदम रखना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उस हसीना के बारे में बता रहे हैं, जो एक छोटे शहर की लड़की से बड़े स्क्रीन की चमकदार हीरोइन बन गई, लेकिन उनके लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

अभिनेत्री निधि अग्रवाल

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री निधि अग्रवाल हैं. आज 17 अगस्त को निधि अग्रवाल अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनके इस खास दिन पर हम आपको उनके संघर्ष की कहानी बता रहे हैं. अभिनेत्री निधि अग्रवाल की बात करें तो वो एक छोटे शहर से आती हैं, लेकिन आज वो बड़े स्क्रीन की चमकदार हीरोइन हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘मुन्ना माइकल’

निधि ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे. हालांकि, उनका डेब्यू इतना आसना नहीं था बल्कि इसके पीछे की कहानी भी फिल्मी लगती है क्योंकि निधि को इस रोल के लिए 300 से ज्यादा लड़कियों के बीच से चुना गया था.

300 से ज्यादा लड़कियों को पछाड़ा

साल 2016 में निर्देशक सब्बीर खान और निर्माता विक्की राजानी ने फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ के लिए हीरोइन की तलाश शुरू की थी. इस दौरान देशभर से 300 से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन दिया था. हर लड़की में कुछ खास था और सबने अपना बेस्ट दिया था, लेकिन उन सबमें निधि की चमक अलग थी.

---विज्ञापन---

साउथ फिल्मों में भी किया काम

निधि की आत्मविश्वास से भरी आंखें, डांस की सहजता और अभिनय की क्षमता ने उन्हें सबमें सबसे अलग और खास बना दिया और वो फिल्म के लिए फाइनल हुईं. इतना ही नहीं बल्कि वो फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ की भी पसंद थीं. साल 2017 में ‘मुन्ना माइकल’ में टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी जोड़ी बनी. फिल्म की रिलीज के बाद सबने इसकी तारीफ की. हिंदी सिनेमा से शुरुआत करने वाली निधि ने इसके बाद साउथ का रुख किया और अपनी पहचान बनाई. आज निधि हिंदी और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं.

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 को संडे का भी नहीं मिला फायदा, Awarapan 2 ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़, जानें कलेक्शन

---विज्ञापन---

First published on: Aug 17, 2026 08:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola