शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने सितंबर 2025 में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ वेब सीरीज से अपना कदम रखा है. इस सीरीज में दमदार कॉमेडी और दिलचस्प कहानी दिखाई गई है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई है. आर्यन खान की यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. यह सीरीज भारत में नंबर पर 1 ट्रेंड कर रही थी, तो वहीं ग्लोबल टॉप 10 में (नॉन-इंग्लिश शो) में भी अपनी जगह बनाई थी.
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में मेन विलेन की एंट्री फाइनल, शाहरुख खान के रोल से उठा पर्दा
आर्यन खान को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड
आपको बता दें कि आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पोस्टर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाया गया. यह पोस्टर इस बात का सबूत है कि आर्यन खान की ये सीरीज भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश में खूब वायरल हुई है. इस सीरीज में आपको कई सारे बॉलीवुड एक्टर देखने को मिले हैं. वहीं अब किंग खान के बेटे आर्यन खान को वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है. दरअसल, आर्यन को यह अवॉर्ड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों से दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘सिनेमा नहीं, प्रोपेगैंडा है…’, अनुराग कश्यप ने विपुल शाह की ‘The Kerala Story 2′ की उड़ाई धज्जियां
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का डायरेक्टर कौन ?
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज की बात करें, तो इस वेब सीरीज को आर्यन खान ने खूद लिखा और डायरेक्ट भी किया था. इस वेब सीरीज को गौरी खान के प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार किया गया है. आर्यन खान की इस सीरीज में बॉबी देओल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा, मोना सिंह, राघव जुयाल, मनीष चौधरी, रजत बेदी, सहेर और गौतमी कपूर नजर आई थी. इतना ही नहीं आर्यन खान को हाल ही में ‘NDTV इंडियन ऑफ द ईयर 2025’ में भी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज के लिए डेब्यू डायरेक्टर ऑफ द ईयर’ दिया गया है. आपको बता दें कि आर्यन खान अपनी वेब सीरीज की सफलता के बाद बड़े पर्दे के प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर दिया है. ऐसा माना जा रहा है आर्यन खान का यह प्रोजेक्ट साल 2026 में फ्लोर पर लाया जाएगा.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines