Trending Film: ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती है. ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है, लेकिन इस बीच अब एक ऐसी फिल्म चर्चा में आ गई है, जो फिल्म को टक्कर देने के लिए टॉप 10 में शामिल हो चुकी है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ है. इस फिल्म को पिछले कुछ दिनों पहले ही जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है और अब ये फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है और अपना दबदबा बनाए हुए है. ये फिल्म 6वें नंबर पर ट्रेंड में है.
किस नंबर पर कर रही ट्रेंड?
वहीं, पहले नंबर पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘धुरंधर’ तीसरे नंबर पर है. इन दोनों फिल्मों के रहते भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 6वें नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है, जो इस फिल्म के लिए बड़ी बात है. वहीं, अगर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की बात करें तो ये फिल्म 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी.
बजट और कलेक्शन
इस फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जाता है और इसने टिकट खिड़की पर 166.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरेशी, गजराज राव और सीमा बिस्वा अहम किरदार में नजर आए थे.
आईएमडीबी रेटिंग
वहीं, अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 6.4 की रेटिंग मिली है. फिल्म को आज भी दर्शक देखना खूब पसंद करते हैं और यही वजह है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘धुरंधर’ के होते हुए भी ये 6वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. अगर आपने भी ये फिल्म नहीं देखी है, तो देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘झोल’ से लेकर ‘पल पल जीना मुहाल’ तक…, इंडियन नहीं, पाकिस्तानी हैं ये 7 गानें, हर रोज रील्स में हैं सुनते
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
2 days agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
3 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 days agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 days agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 days agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
5 days agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच
5 days agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स
5 days agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines