Aamir Khan Film Trending On Netflix: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की फिल्में आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं. आमिर की सालों पहले रिलीज हुई फिल्मों को आज भी लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिलता है. आज हम आपको आमिर की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो 10 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन ये फिल्म आज भी ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’
दरअसल, हम आमिर खान की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 10 साल पहले रिलीज हुई पॉपुलर फिल्म ‘दंगल’ है. इस फिल्म को आज भी लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिलता है. इतना ही नहीं बल्कि आमिर खान की ये फिल्म इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द खान्स’ वाले सेक्शन में पहले पेज पर मौजूद है.
आईएमडीबी पर रेटिंग
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.3 की रेटिंग मिली है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद शानदार परफॉर्म किया था और इस फिल्म ने दुनियाभर में टिकट खिड़की पर 2059 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि ओटीटी पर भी लोगों का बेहद प्यार मिला था.
महावीर सिंह फोगाट के किरदार में आमिर खान
इस फिल्म में आमिर खान को महावीर सिंह फोगाट के किरदार में देखा गया है. फिल्म में आमिर एक सख्त पिता के किरदार में हैं, जो अपनी बेटियों गीता और बबीता को रेसलिंग के लिए तैयार करते हैं. हालांकि, उनके लिए ये सफर आसान नहीं होता है और उन्हें लोगों की बातें सुननी पड़ती हैं, लेकिन महावीर सिंह हिम्मत नहीं हारते हैं और अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.
फिल्म की कास्ट
फिल्म ‘दंगल’ की बात करें तो इस फिल्म को साल 2016 में रिलीज किया गया था. फिल्म का नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में आमिर खान के अलावा फातिमा सना सेख, सान्या मल्होत्रा, साक्षी तंवर बेहद अहम किरदार में थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे.
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 days agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines