1 घंटे 53 मिनट की वो फिल्म, जिसके तीसरे पार्ट का हो रहा बेसब्री से इंतजार, रानी मुखर्जी की ये फिल्म OTT पर कर रही ट्रेंड

Rani Mukerji Film Trending On Netflix: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच रानी की एक फिल्म ट्रेंड में आ गई है.

Mardaani

Mardaani. image credit- social media

Rani Mukerji Film Trending On Netflix: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्में लोगों को खूब पसंद आती हैं. एक्ट्रेस की फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इन दिनों रानी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर चर्चा में बनी हुी हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब रानी की एक फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड में आ गई है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

रानी मुखर्जी की फिल्म

दरअसल, हम रानी मुखर्जी की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘मर्दानी’ है. जी हां, फिल्म ‘मर्दानी’ इन दिनों ओटीटी पर ट्रेंड में आ गई है. रानी मुखर्जी की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 6वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म इस वक्त टॉप 10 में बनी हुई है और इसे लोगों को खूब प्यार मिल रहा है और इस दर्शक जमकर पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

10 में से 7.3 की IMDb रेटिंग

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.3 की रेटिंग मिली है. फिल्म की कहानी भी बेहद कमाल की है और फिल्म में रानी मुखर्जी का तगड़ा एक्शन मोड़ देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार अदा किया है.

शिवानी शिवाजी रॉय

शिवानी शिवाजी रॉय एक ऐसी पुलिस अधिकारी होती हैं, जो बुराई के खिलाफ आवाज उठाती हैं और लड़ती हैं. फिल्म में शिवानी की सूझबूझ और समझदारी दिखाई गई है. हर किसी को ये फिल्म बेहद पसंद आई थी. अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट आ रहा है, जिसकी रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

कब आएगी ‘मर्दानी 3’?

रानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ की अगर बात करें तो इस फिल्म को 27 फरवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज का हर कोई वेट कर रहा है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ