OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दिलचस्प नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज़ हो रही हैं, जो फैंस को काफी एंटरटेन करेंगी। चाहे आप एक्शन-थ्रिलर्स के शौकीन हों या फिर कुछ हल्की-फुल्की कॉमेडी का इंतजार कर रहे हों, इस वीकेंड की स्ट्रीमिंग लिस्ट में बहुत कुछ खास देखने को मिलने वाला है। चलिए आपको बताते हैं उन 5 फिल्मों और सीरीज के बारे में जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Citadel: Honey Bunny
इस वीकेंड आप सिटाडेल: हनी बनी देख सकते हैं ये सीरीज प्रियंका चोपड़ा की सीरीज सिटाडेल के प्रीक्वल के तौर पर आई है जिसमें वरुण धवन और सामांथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। ये सीरीज 1990 के दशक के भारत में सेट है और एक नन्ही बच्ची नादिया सिंह के माता-पिता के बारे में है। सामांथा हनी का किरदार निभाती हैं, जबकि वरुण उनके पार्टनर बनी के रूप में नजर आते हैं। अगर आप जासूसी और एक्शन से भरपूर कहानियों के शौकीन हैं, तो ये स्पाई थ्रिलर आपको पसंद आएगी। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 9 नवंबर को दस्तक दे रही है।
The Buckingham Murders
करीना कपूर खान और हंसल मेहता की फिल्म ‘द बघिगम मर्डर्स’ 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक मां और डिटेक्टिव का किरदार निभाने वालीं करीना कपूर ने शानदार एक्टिंग है। ये फिल्म एक ग्रे-एरिया में बसी हुई है, जहां एक मां अपने बच्चे की मौत की गहरी छानबीन करती है, जबकि वो खुद अपने व्यक्तिगत ट्रॉमा से जूझ रही है। ये एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो निश्चित रूप से आपको काफी इमोशनल कर देगी।
Vijay 69
अगर आप कुछ इंस्पायरिंग देखना चाहते हैं, तो विजय 69 को देख सकते हैं, जिसमें अनुपम खेर और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 69 साल के विजय की कहानी है, जो एक ट्रायथलन में हिस्सा लेने का सपना देखता है। ये फिल्म एक पॉजिटिव ड्रामा है, जो बताती है कि किसी भी उम्र में इंसान अपने सपनों को पूरा करने की ताकत रखता है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जो जीवन के संघर्ष और डेडिकेशन को दिखाती हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। नेटफ्लिक्स पर अनुपम खेर की इस फिल्म ने शुक्रवार को दस्तक दे दी है।
Devara: Part 1
साउथ सिनेमा के बड़े स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ का भी इस वीकेंड OTT डेब्यू हो रहा है। ‘देवरा: पार्ट 1’ की कहानी एक योद्धा की है, जो अपने गांव को डराने करने वाली बुरी शक्तियों का सामना करता है। फिल्म में जूनियर एनटीआर का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा, वहीं सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। अगर आप दक्षिण भारतीय सिनेमा के फैन हैं तो ये फिल्म देखकर आपको काफी मजा आएगा। ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर 8 नवंबर को आई है।
The Day of the Jackal
अगर आपको एक्शन और थ्रिल पसंद है, तो ‘द डे ऑफ द जैकल’ इस वीकेंड की सबसे बेहतरीन सीरीज हो सकती है। ये सीरीज फेडरिक फॉर्सिथ की फेमस नॉवल पर बेस्ड है, जिसमें ऑस्कर विजेता एडी रेडमायने जैकल नाम के एक शार्प शूटर का किरदार निभाते हैं। ये थ्रिलर एक खतरनाक हत्यारे और एक जिद्दी इंटेलिजेंस ऑफिसर के बीच के दिलचस्प खेल को दर्शाती है, जो आपको लगातार अपने स्क्रीन से जोड़े रखेगी।
यह भी पढ़ें: भूल जाएंगे Bhool Bhulaiyaa 3 और Stree 2 जब देखेंगे बॉलीवुड की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines