हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

OTT Releases: नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक, भौकाल मचाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज

OTT Releases This Week: इस हफ्ते के OTT रिलीज में कुछ खास और दिलचस्प शोज शामिल हैं, जिनमें नए सीजन्स के साथ-साथ कुछ नई और रोमांचक कहानियां भी देखने को मिलेंगी। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।

विज्ञापन
OTT Releases This Week

OTT Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते की ही तरह इस वीकेंड भी एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर डिजनी हॉटस्टार तक, इस हफ्ते कुछ दिलचस्प कहानियों से भरी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।

हिसाब बराबर (Hisaab Barabar)

इस हफ्ते जी 5 पर रिलीज होने वाला शो ‘हिसाब बराबर’ एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें अभिनेता आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं। इस शो में वो राधे मोहन शर्मा के किरदार में नजर आएंगे, जो रेलवे टिकट निरीक्षक हैं। कहानी में एक बैंक अकाउंट में एक छोटी सी गलती सामने आती है, लेकिन जैसे ही राधे इस गड़बड़ी की जांच शुरू करते हैं, एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आता है। इसमें नील नितिन मुकेश, कृति कुल्हारी, रश्मि देसाई और अनिल पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। ये शो 24 जनवरी से Zee5 पर स्ट्रीम हो रहा है।

शिवरापल्ली (Sivarapalli)

प्राइम वीडियो पर एक नई तेलुगु वेब सीरीज ‘शिवरापल्ली’ रिलीज हो रही है, जो टीवीएफ के हिट शो पंचायत का तेलुगु रीमेक है। इस सीरीज में रघु मयूर मुख्य भूमिका में हैं, जो इंजीनियरिंग स्नातक के तौर पर शिवरापल्ली नाम के एक छोटे से गांव में पंचायत सचिव के रूप में पोस्ट किए जाते हैं। ये सीरीज 24 जनवरी से स्ट्रीम हो रही है और इसमें मुरलीधर गौड, रुपा लक्ष्मी, उदय गुरीला और पवनी करनम भी नजर आएंगे।

स्वीट ड्रीम्स (Sweet Dreams)

डिजनी+हॉटस्टार पर एक दिलचस्प रोमांटिक ड्रामा ‘स्वीट ड्रीम्स’ का प्रीमियर हुआ है, जिसमें अमोल पाराशर और मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में हैं। कहानी दो अजनबियों की है, जिनकी जिंदगी में एक अजीब सी घटना घटती है – वो अक्सर एक-दूसरे को सपनों में देखते हैं, जबकि वो असल में कभी मिले नहीं होते। ये शो भी 24 जनवरी से ही स्ट्रीम हो गया है।

द सैंड कासल (The Sand Cassel)

नेटफ्लिक्स पर ‘द सैंड कासल’ एक लेबनानी थ्रिलर सीरीज है, जो 24 जनवरी से स्ट्रीम हो रही है। ये शो एक परिवार के उलझे हुए रिश्तों और उनके अतीत की छिपी हुई सच्चाइयों को उजागर करता है।

द नाइट एजेंट 2 (The Night Agent)

नेटफ्लिक्स पर ‘द नाइट एजेंट’ के दूसरे सीजन का प्रीमियर हो चुका है। इस सीरीज में गेब्रियल बासो पीटर सदरलैंड के रूप में वापस लौटे हैं। सीजन 1 के घटनाक्रम से उबरते हुए, पीटर को एक नया मिशन मिलता है- CIA में एक जासूस का पता लगाना। इसमें ब्रिटनी स्नो, बर्टो कॉलोन, लुईस हर्थम और टेडी सीयर्स भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हमले का आरोपी चोरी करके क्यों नहीं गया? इन 5 बातों पर यकीन करना मुश्किल!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें