Saif Ali Khan पर हमले का आरोपी चोरी करके क्यों नहीं गया? इन 5 बातों पर यकीन करना मुश्किल!

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला मामले में अब तक ऐसी 5 बातें पता चली हैं जो समझ से परे रही हैं।

saif ali khan attack case police suspect involvement more than one person

Saif Ali Khan Attack Case. File Photo

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से उनकी सेहत की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। 8 दिन पहले हुए इस हमले में अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन अब लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वो घर लौट आए हैं। हालांकि इस घटना के बाद से उनके फैंस सैफ की जल्दी ठीक होने को लेकर कुछ सवाल उठा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस पर चर्चा भी हो रही है। आइए जानते हैं सैफ अली खान पर हुए हमले से जुड़ी वो बातें जो लोगों को विश्वास नहीं हो पा रही हैं।

चोर का बिना कुछ चुराए भाग जाना

सैफ अली खान के घर में एक शख्स घुस आया था और उसने 1 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। हालांकि जब सैफ और करीना के सामने ये शख्स आया, तो उसने हमला कर दिया, लेकिन घर से कोई भी सामान चोरी नहीं किया। यही सवाल उठ रहा है कि अगर वो सच में चोरी करने आया था, तो उसने सैफ के कमरे के बजाय तैमूर के कमरे को क्यों निशाना बनाया? ये घटना अब तक साफ नहीं हो पाई है और लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि एक चोर बिना किसी चोरी के वहां से भाग गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सैफ का डिस्चार्ज होकर अपने पैरों पर चलना

सैफ अली खान पर हुए हमले में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी, लेकिन पांच दिन बाद वो बिना किसी मदद के अस्पताल से बाहर निकल आए और अपने पैरों पर चलकर घर पहुंचे। इस बात पर लोग हैरान हैं, क्योंकि आमतौर पर ऐसी गंभीर चोट के बाद इंसान को पूरी तरह से ठीक होने में काफी वक्त लगता है। इसके बाद सैफ की तेजी से रिकवरी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

करीना का सैफ के साथ अस्पताल में न होना

सैफ अली खान और करीना कपूर ने पुलिस को बयान दिया था कि जब हमला हुआ तब दोनों घर में ही थे, लेकिन फैंस इस बयान से सहमत नहीं हैं। उनका सवाल है कि अगर करीना उस समय घर पर थीं, तो उन्होंने सैफ के साथ अस्पताल क्यों नहीं गईं? इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस हो रही है। लोग ये मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि करीना हमले के समय सैफ के साथ थीं।

क्या तैमूर ने सैफ को अस्पताल पहुंचाया?

सैफ अली खान और करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर अली खान की उम्र फिलहाल 8 साल है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि तैमूर अपने घायल पिता को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन बाद में ये खबर महज एक अफवाह साबित हुई। इस बात से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

सैफ के पुराने घर में शिफ्ट होने की अफवाह

सैफ अली खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद खबरें आई थीं कि पुलिस ने उन्हें अपने पुराने घर में शिफ्ट होने की सलाह दी है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक सैफ ने अपना पुराना घर किराए पर दे दिया है और वो अभी वहां शिफ्ट नहीं हो सकते। इस खबर को भी अब झूठी बताया जा रहा है।

इन सभी सवालों और थ्योरियों के बीच सैफ अली खान का मामला अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इस घटना की पूरी सच्चाई सामने आए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ