OTT New Releases: Netflix, Hotstar पर गदर काटेंगी ये 5 फिल्में-सीरीज, 'सिंघम-मंजुलिका' को भी भूल जाएंगे!

OTT Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज दस्तक देने जा रही हैं, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

OTT Release This Week

OTT Release This Week

विज्ञापन

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक नए शोज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। अगर आप भी घर पर आराम से बैठकर एक शानदार फिल्म या सीरीज देखना चाहते हैं, तो आपके पास ऑपशन्स  की कोई कमी नहीं है। रोमांचक साइंस फिक्शन से लेकर सुपरहीरो ड्रामा और सस्पेंस थ्रिलर तक, इस हफ्ते की रिलीज में सब कुछ देखने को मिलने वाला है। तो आइए जानते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिन्हें आप मिस करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे।

‘दून: प्रोफेसी’ (Dune: Prophecy)

अगर आप स्पेस और फैंटेसी ड्रामा के शौकिन हैं तो ‘दून: प्रोफेसी’ एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस सीरीज में एमी वॉटसन और तब्बू अहम भूमिका में हैं। सीरीज की कहानी दून की दुनिया से 10,000 साल पहले की है, जहां बहनें वाल्या और तुला हार्कोनेन इंसानियत को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। पहले एपिसोड को पहले ही रिलीज किया जा चुका है और दूसरा एपिसोड 24 नवंबर को जियो सिनेमा पर आएगा।

विज्ञापन

 ‘ये काली-काली आंखें’ (Yeh Kaali Kaali Ankhein-Season 2)

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो ‘ये काली-काली आंखें’ के दूसरे सीजन का इंतजार खत्म हुआ। ताहिर राज भसीन, श्वेता त्रिपाठी शर्मा और आंचल जी सिंह की तिकड़ी इस बार भी एक्शन और सस्पेंस से भरपूर कहानी लेकर आ रहे हैं। इस बार एक राजनेता की बेटी अपनी चाहत को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, यहां तक कि जब वो किसी और से प्यार करता है। इस नए सीजन में मिस्ट्री और ड्रामा पहले से कई ज्यादा नजर आएगा। शो 22 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

‘एलियन’ (Alien: Romulus)

अगर आप स्पेस एडवेंचर्स के फैन हैं, तो ‘एलियन’ देखना न भूलें। फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं कैली स्पेनी, डेविड जोन्सन, आर्ची रीनॉक्स, इसाबेला मर्सेड और स्पाइक फर्न। फिल्म 21 नवंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

‘बघीरा’ (Bagheera)

कन्नड़ फिल्म ‘बघीरा’ नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और इसे आप तेलुगु में भी देख सकते हैं। फिल्म की कहानी श्रीमुरली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुलिस अफसर है, जो सुपरहीरो बनने का सपना देखता है। हालात उसे हर मुश्किल का सामना करने के लिए सजग बना देते हैं। फिल्म में रोमांच और एक्शन का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

‘किष्किंधा कांडम’ (Kishkindha Kaandam)

मलयालम फिल्म ‘किष्किंधा कांडम’ मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर है, जो 19 नवंबर से सभी साउथ इंडियन भाषाओं और हिंदी में स्ट्रीम हो रही है। फिल्म की कहानी कालेपाथी रिजर्व फॉरेस्ट में रहने वाले कुछ लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक अजीब घटनाक्रम घटता है और एक नया जोड़ा और वन अधिकारी इस रहस्य का पता लगाने के लिए निकल पड़ते हैं।

कुल मिलाकर इस हफ्ते के OTT रिलीज में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। चाहे आप एक्शन, थ्रिलर, साइंस फिक्शन या रोमांस के शौकिन हों इस हफ्ते के कंटेंट से आप जरूर अपनी पसंदीदा फिल्में या फिर सीरीज चुन पाएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ