---विज्ञापन---

तलाक के बाद AR Rahman की जिंदगी में गुड न्यूज, Saira Banu से अलग होते ही पहली पोस्ट

AR Rahman Shares First post after Divorce: हाल ही में म्यूजिशियन ए आर रहमान के तलाक की खबर ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया। अब उन्होंने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है।

AR Rahman Shares First post after Divorce: मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने हाल ही में अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक लिया है, लेकिन इस मुश्किल वक्त में उन्होंने फैंस से प्राईवेसी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने पत्नी के साथ तलाक की वजह पर्सनल मतभेदों को बताया। इसी बीच उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफलता को सभी फैंस के साथ शेयर किया।

रहमान ने जीता बेस्ट स्कोर का अवॉर्ड

शुक्रवार को ए आर रहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘द गोट लाइफ’ के लिए Hollywood Music in Media Awards (HMMA) में ‘बेस्ट स्कोर’ का अवार्ड जीता है। उन्होंने इस सम्मान के लिए सभी का आभार जाहिर किया और इसे अपनी टीम और फैंस को समर्पित किया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। रहमान के इस पोस्ट पर अब उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

29 साल पत्नी से हुए अलग

ए आर रहमान और सायरा बानो ने इसी हफ्ते की शुरुआत में अपने 29 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस को झटका लगा। सायरा बानो के वकील ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा था कि उन्हें काफी तकलीफ है। बहुत ज्यादा सोच-विचार करने के बाद वो इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि ए आर रहमान और उन्हें अलग ही हो जाना चाहिए।

---विज्ञापन---

अवॉर्ड जीतने पर क्या बोले रहमान?

ए आर रहमान ने अपने इस मुश्किल दौर के बीच शुक्रवार को फैंस को एक खुशखबरी दी, जिसमें उन्होंने अपनी प्रोफेशनल सफलता के बारे में बताया। आपको बता दें Hollywood Music in Media Awards का 15वां संस्करण बुधवार को आयोजित किया गया था। इस अवार्ड शो में फिल्म, टीवी, वीडियो गेम्स और दूसरे मीडिया के लिए संगीतकारों, गीतकारों और संगीत पर्यवेक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

‘द गोट लाइफ’ फिल्म के निर्देशक ब्लेसी ने रहमान की ओर से अवार्ड स्वीकार किया। हालांकि रहमान ने इस अवार्ड समारोह में एक वीडियो संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा, ‘ये अवार्ड पाकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। ‘द गोट लाइफ’ के लिए इस अवार्ड का मिलना एक सम्मान की बात है। मैं इस अवार्ड को अपनी टीम और सभी सपोर्टर्स को समर्पित करता हूं।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: डबल एविक्शन से दहल जाएगा पूरा घर, इन दो कंटेस्टेंट्स का होगा पत्ता साफ!

First published on: Nov 22, 2024 07:12 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola