OTT Release This Week on Netflix & other OTT: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 3 अक्टूबर से ही फिल्मों के स्ट्रीम होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नेटफ्लिक्स पर भी इस वीकेंड आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन-कौन सी फिल्मों का लुत्फ इस हफ्ते आप उठा सकते हैं।
गोट (GOAT)
साउथ सुपरस्टार विजय की हालिया रिलीज फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब एक महीने बाद ही फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया जा रहा है। आपको बता दें विजय की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता वेंकट प्रभु ने किया है। फिल्म को 3 अक्टूबर को स्ट्रीम किया जाएगा।
सीटीआरएल (CTRL)
विक्रमादित्य मोटवानी की साइबर थ्रिलर फिल्म ‘सीटीआरएल’ में अनन्या पांडे और विहान सामत मुख्य भूमिका में होंगे। ये फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जो इंटरनेट पर कंटेंट बनाते हैं लेकिन जब वो अपने ब्रेकअप का फैसला लेते हैं, तो उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव आते हैं। ये फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
अमर प्रेम की प्रेम कहानी (Amar Prem Ki Prem Kahani)
इस फिल्म में आदित्य सील और सनी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक समलैंगिक रिश्ते पर बेस्ड है, जिसे हार्दिक गज्जर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का मकसद दर्शकों को समलैंगिक संबंधों की मुश्किलों और भावनाओं से अवगत कराना है। ये फिल्म 4 अक्टूबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
इट्स व्हाट्स इनसाइड (It’s What’s Inside)
ग्रेग जार्डिन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘इट्स व्हाट्स इनसाइड’ कॉलेज के दोस्तों के एक ग्रुप की कहानी है, जो एक दोस्त की शादी के मौके पर फिर से मिलते हैं। लेकिन उनकी खुशियां जल्दी ही एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में बदल जाती हैं, जब एक रहस्यमय सूटकेस के साथ एक चौंकाने वाला गेस्ट सामने आता है। ये फिल्म 4 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
द प्लेटफॉर्म 2 (The Platform 2) – नेटफ्लिक्स
साल 2019 की हिट फिल्म ‘द प्लेटफॉर्म’ का सीक्वल ‘द प्लेटफॉर्म 2’ का निर्देशन अयटोर एट्सेकबेरिया ने किया है। ये फिल्म सामाजिक असमानता और जीवित रहने के मुद्दों पर फोकस्ड है और पहले सीजन की घटनाओं के आगे की कहानी को दिखाएगी।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की शादी में किया ऐसा काम जिससे पहले की थी तौबा-तौबा, Honey Singh का खुलासा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines