OTT Release This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती हैं। इनमें से अधिकतर फिल्मों को सिनेमाघरों के बाद सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाता है। जुलाई, 2025 के दूसरे हफ्ते में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई सारा मसाला आने वाला है, जिसे आप घर पर बैठकर आराम से एन्जॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में के. के. मेनन की मच अवेटेड वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन भी शामिल है। पहले ये सीरीज 11 जुलाई को रिलीज होनी थी लेकिन किसी वजह से इसे टाल दिया गया था। आइए देखें पूरी लिस्ट…
द समर आई टर्न्ड प्रिटी
साल 2022 में रिलीज हुई अमेरिकन रोमांटिक टीवी सीरीज का तीसरा सीजन ‘द समर आई टर्न्ड प्रिटी’ 16 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बार सीरीज की कहानी बेली और उसकी मां के इर्द-गिर्द घूमेगी। सीरीज में लोला तुंग, क्रिस्टोफर ब्रिनी, जैकी चुंग और रेचल ब्लैंचर्ड जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
अनटैम्ड
जिन लोगों को मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, उनके लिए 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर ‘अनटैम्ड’ रिलीज हो रही है। ये अमेरिकी मर्डर मिस्ट्री पर बनी टीवी सीरीज है, जो योसेमाइट नेशनल पार्क पर बेस्ड है। सीरीज में सैम नील और एरिक बाना लीड रोल में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Housefull 5, Kuberaa और The Bhootnii की OTT रिलीज पर आया अपडेट, कब-कहां होगी स्ट्रीम?
स्पेशल ऑप्स 2
एक्टर के. के. मेनन की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ इस हफ्ते रिलीज हो रही है। इस सीरीज को पहले 11 जुलाई को रिलीज किया जा रहा था लेकिन अब इसे 18 जुलाई को जियाे हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
कुबेर
साउथ एक्टर नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म ‘कुबेर’ पिछले महीने 20 जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक महीना पूरा होने से दो दिन पहले ही ये फिल्म ओटीटी पर आने को तैयार है। ‘कुबेर’ को 18 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
द भूतनी
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और मौनी रॉय की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ सिनेमाघरों में मई, 2025 को रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है। ये फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
30 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines