OTT Release: अगस्त का महीना एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। इस महीने में आपको ओटीटी पर कॉमेडी, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर मूवीज और वेब सीरीज देखने को मिलने वाली हैं। एक से बढ़कर एक मूवी और सीरीज ऑडियंस ओटीटी पर घर बैठे देख सकेंगे। इसमें काजोल की मूवी से लेकर प्रतीक गांधी की सीरीज तक शामिल है। वहीं लिस्ट में जो मूवीज और सीरीज शामिल हैं, इन्हें आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बैठकर देख सकते हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
यह भी पढ़ें: Mandala Murders नेटफ्लिक्स पर आते ही बनी नंबर वन, 3 कारणों से सीरीज को न करें अनदेखा
Wednesday Season 2
नेटफ्लिक्स की इस हॉरर सीरीज का दूसरा सीजन इसी हफ्ते रिलीज होने जा रहा है। जेना ओर्टेगा की इस सीरीज में आपको हॉरर सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। इसके साथ-साथ सीरीज में सस्पेंस का भी डोज देखने को मिलने वाला है। ये 6 अगस्त को रिलीज होगी और आप इसे अपने वीकेंड पर देख सकते हैं।
Salakaar
नवीन कस्तूरिया और मौनी रॉय की ये सीरीज एक जासूसी ड्रामा है। मेकर्स ने जब से इस सीरीज का ट्रेलर जारी किया है तभी से फैंस के बीच इसको लेकर खलबली मच गई है। फैंस इस मूवी का काफी इंतजार कर रहे हैं। ये सीरीज 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।
Kaun Banega Crorepati 17
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन 11 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। इसे आप बाकी सीजन की तरह ही सोनी लिव पर देख सकते हैं। सदी के महानायक का ये शो ऑडियंस का फेवरेट शो माना जाता है। अब फाइनली इसे आप अपने घर बैठकर आराम से देख सकते हैं।
Saare Jahan Se Accha
प्रतीक गांधी की इस सीरीज का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है। इस सीरीज में प्रतीक के साथ-साथ सनी हिंदूजा भी लीड रोल में नजर आए हैं। वहीं ये सीरीज 13 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इसमे आपको थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलेगा।
Maa
काजोल की इस साल की सबसे चर्चित फिल्म ‘मां’ भी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। इस मूवी में आपको हॉरर सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। वहीं काजोल के साथ इसमें रोनित रॉय लीड रोल में नजर आए हैं। ये मूवी 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: OTT Release: नेटफ्लिक्स से जियो हॉटस्टार तक, वीकेंड पर देखें लेटेस्ट रिलीज ये 7 फिल्में-सीरीज
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines