OTT Release: नेटफ्लिक्स से जियो हॉटस्टार तक, वीकेंड पर देखें लेटेस्ट रिलीज ये 7 फिल्में-सीरीज

OTT New Release: ओटीटी पर अगर आप कुछ नई फिल्मों और सीरीज को ढूंढ रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। घर बैठकर आप इन सीरीज को एन्जॉय कर सकते हैं। पूरी लिस्ट यहां दी गई है।

OTT New Release

ओटीटी पर लेटेस्ट रिलीज फिल्में और वेब सीरीज। Photo Credit-Social Media

OTT New Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म लवर्स के लिए ये वीकेंड काफी खास होने वाला है क्योंकि इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो से लेकर जियो हॉटस्टार तक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। घर बैठकर आप भी क्राइम-थ्रिलर से भरपूर इन कॉन्टेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। इस लिस्ट में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की फिल्म भी शामिल है। यहां देखें पूरी लिस्ट…

विज्ञापन

मंडला मर्डर्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और सुरवीन चावला की वेब सीरीज मंडला मर्डर्स रिलीज हो चुकी है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स की कोलैबोरेटिव सीरीज है, जिसमें एक शहर में होने वाली रहस्यमयी हत्याओं का पर्दाफाश किया जाता है।

विज्ञापन

ट्रिगर

अगर आपको कोरियन सीरीज देखना पसंद है तो नेटफ्लिक्स पर 25 जुलाई को रिलीज हुई वेब सीरीज ट्रिगर देख सकते हैं। ये मिस्ट्री और थ्रिलर से भरपूर सीरीज है जिसमें दमदार एक्शन आपका दिल जीत लेंगे।

विज्ञापन

सरजमीन

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की दूसरी फिल्म सरजमीन को 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है। इस फिल्म में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में हैं।

विज्ञापन

रंगीन

प्राइम वीडियो पर पंचायत और ग्राम चिकित्सालय की सक्सेस के बाद एक और वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसका नाम रंगीन है। इस सीरीज में विनीत कुमार सिंह लीड रोल में नजर आए हैं। सीरीज में कॉमेडी के साथ-साथ दिलचस्प ट्विस्ट भी हैं।

विज्ञापन

हैप्पी गिलमोर 2

मच अवेटेड फिल्म हैप्पी गिलमोर 2 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर  दिया गया है। 1996 की पॉपुलर कॉमेडी फिल्म के इस सीक्वल में एडम सैंडलर लीड रोल में हैं और उन्हें हैप्पी गिलमोर के किरदार में फिर से देखा जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ