हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

OTT Release: जुलाई में होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, नेटफ्लिक्स से जी5 तक आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

OTT Release: अगर आप ओटीटी लवर्स हैं और नई रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो जुलाई के महीने में कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनका लुत्फ आप घर पर बैठकर उठा सकते हैं। यहां पूरी लिस्ट दी गई है।

विज्ञापन
जुलाई में ओटीटी पर फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार होने वाली है। Photo Credit- Social Media

OTT Release: जुलाई के महीने में सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं लेकिन एंटरटेनमेंट की बारिश सिर्फ थिएटर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी होगी। ओटीटी लवर्स को पूरे महीने भर सस्पेंस-थ्रिलर, इमोशंस और ड्रामा का भरपूर तड़का मिलेगा। अभिषेक बच्चन की फिल्म से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की रियल लाइफ पर बेस्ड वेब सीरीज तक, इस महीने कई सारी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…

ठग लाइफ

साउथ सुपरस्टार कमल हासन और तृषा कृष्णन की एक्शन फिल्म ठग लाइफ पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को थिएटरों में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन कमल हासन अपने एक स्टेटमेंट की वजह से विवाद में जरूर फंस गए थे जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। खैर उनकी ये फिल्म अब कल यानी 3 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हाे रही है।

कालीधर लापता

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की एक और इमोशनल ड्रामा फिल्म कालीधर लापता रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। अब ये फिल्म 4 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Squid Game 3 ने बनाया रिकॉर्ड, 3 कारण सीरीज देखने को करेंगे मजबूर, क्लाइमैक्स रुला देगा

द गुड वाइफ

साउथ एक्ट्रेस प्रिया मणि की फिल्म द गुड वाइफ भी 4 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस फिल्म की कहानी एक वकील से बनी हाउस वाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस वक्त परेशानियों में घिर जाती है जब उसकी फैमिली एक घोटाले में फंस जाती है।

विज्ञापन

द हंट: द राजीव गांधी हत्याकांड

इंडिया के एक्स प्राइम मिनिस्टर राजीव गांधी की हत्या के पीछे की छिपी कहानी को उजागर करती वेब सीरीज द हंट: द राजीव गांधी हत्याकांड भी रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सीरीज को 4 जुलाई को सोनी लिव पर देखा जा सकेगा।

स्पेशल ऑप्स 2

जियो हॉटस्टार पर स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन दस्तक देने के लिए तैयार है। इस सीरीज का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया था। अब इस सीरीज को 11 जुलाई को स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन

आप जैसा कोई

बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन और सना फातिमा शेख की फिल्म आप जैसा कोई पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। इस फिल्म की कहानी एक संस्कृत के टीचर और फ्रेंच टीचर की लव स्टोरी पर बुनी गई है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 11 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

मंडला मर्डर

जुलाई के आखिरी हफ्ते में एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज मंडला मर्डर रिलीज की जाएगी। इस वेब सीरीज को आप 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। सीरीज में वाणी कपूर, सुरवीन चावला और सैमी जोनस हीनी लीड रोल में हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola