December OTT Release: दिसंबर का महीना सिनेमा लवर्स के लिए बेहतरीन होने वाला है. थिएटर्स में जहां ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ जैसी धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं तो वहीं ओटीटी पर भी 7 धांसू फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने को तैयार हैं. इस फिल्में और सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ घर में बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं. इनमें माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ से लेकर आयुष्मान खुराना की लेटेस्ट फिल्म ‘थामा’ तक शामिल हैं. इन सीरीज और फिल्मों को देखकर आपके अपकमिंग वीकेंड शानदार बनने वाले हैं. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज और फिल्मों का नाम शामिल है?
Thamma
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ये हॉरर कॉमेडी 16 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर दस्तक देने जा रही है. थिएटर्स में आते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया था. बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार होने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए आ रही है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी लीड रोल में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: 26/11 अटैक पर बनी ये 5 फिल्में और सीरीज, जिनमें दिखा आतंकी हमले का खौफनाक मंजर; OTT पर मौजूद
Single Papa
कुणाल खेमू की ये कॉमेडी और ड्रामा वेब सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है. ये सीरीज 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. इसमें कुणाल खेमू के साथ-साथ प्राजक्ता कोली, मनोज पाहवा, आयशा रजा मिश्रा और नेहा धूपिया लीड रोल में नजर आए हैं. इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं.
Ek Deewane Ki Deewaniyat
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ये रोमांटिक फिल्म थिएटर्स में छाने के बाद अब ओटीटी पर भी दस्तक देने को तैयार है. 16 दिसंबर को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इसमें एक तरफा प्यार के बारे में दिखाया गया है. वहीं फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है.
Single Salma
हुमा कुरैशी की ये फिल्म सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. 26 दिसंबर को हुमा की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. हुमा के साथ-साथ इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े और सनी सिंह भी लीड रोल में नजर आए हैं.
Real Kashmir Football Club
मानव कौल की ये वेब सीरीज 9 दिसंबर को सोनी लिव पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में एक कश्मीरी पंडित और एक कश्मीरी मुस्लिम एंटरप्रेन्योर की कहानी दिखाई गई है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये भी बेस्ट चॉइस है. इस सीरीज में मानव कौल के साथ-साथ शाहिद मुश्ताक और शुभांग चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज, रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज
Raat Akeli Hai: The Bansal Murders
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये अपकमिंग फिल्म 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इंस्पेक्टर जटिल यादव बनकर परिवार में हुए मर्डर की मिस्ट्री सुलझाते नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में आपको मर्डर मिस्ट्री के साथ-साथ थ्रिल भी देखने को मिलेगा.
Mrs. Deshpande
माधुरी दीक्षित की ये अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज ट्रेंडिंग में छाई हुई है. ये सीरीज फ्रेंच शो ‘ला मांटे’ पर बेस्ड है. इस वेब सीरीज में आपको सीरियल किलर की कहानी देखने को मिलेगी. माधुरी दीक्षित इस सीरीज में एक डार्क रोल प्ले करती नजर आ रही हैं. इसे आप 19 दिसंबर को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
क्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
3 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
4 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
4 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
6 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
15 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
16 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
19 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
20 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines